बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केरल में खुलेआम गाय काटकर हिंदुओं की भावनाएं आहत की गई, इसलिए आई बाढ़…

केरल में खुलेआम गाय काटकर हिंदुओं की भावनाएं आहत की गई, इसलिए आई बाढ़…

NEW DELHI :   केरल में आई बाढ़ को लेकर कर्नाटक के विजयपुरा से बीजेपी विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने केरल में बाढ़ के लिए खुलेआम गायों के काटे जाने को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि केरल में बाढ़ गोवध की वजह से आई। उन्होंने कहा है कि केरल में विनाशकारी बाढ़ खुले में गोवध की वजह से आई। यतनाल ने कहा, ”केरल में लोगों ने खुले में गोवध किया। क्या हुआ? एक साल के भीतर इस तरह (बाढ़) की स्थिति उत्पन्न हो गई। जो भी हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा, उसे इसी तरह का परिणाम भुगतना पड़ेगा।”

दरअसल, भाजपा विधायक केरल में पिछले साल हुई एक घटना का जिक्र कर रहे थे जब कुछ लोगों ने खुले में गाय काटी थी। इस घटना की वजह से देशभर में विवाद खड़ा हो गया था। यतनाल ने कहा कि गायों से हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं और किसी को भी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कर्नाटक में भाजपा सत्ता में आई तो गोवध पर रोक लगा दी जाएगी।

चक्रपाणि महाराज ने भी दिया था बयान

केरल की आपदा को गोहत्या से जोड़ने से जुड़ा यह पहला विवादित बयान नहीं है। इससे पहले, हिंदू महासभा के अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने कहा था कि केरल की विपत्ति ‘गोमांस खाने के पाप’ की वजह से आई है। उनका कहना था कि देश में हो रही गोहत्याओं की वजह से इंद्रदेव नाराज हैं। उन्होंने यहां तक अपील कर दी कि जो लोग गोमांस खाते हैं, उन्हें मदद न दी जाए। केवल उन लोगों को दान दिया जाए जो शाकाहारी है। और तो और, मदद सिर्फ उनको की जाए जो लिखित मे गोमांस न खाने का वादा करें।


Suggested News