बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आस्था का पर्व खत्म, अपराध का शुरू! विधानसभा अध्यक्ष के करीबी व पूर्व मुखिया को मारी गोली, हालत नाजुक

आस्था का पर्व खत्म, अपराध का शुरू! विधानसभा अध्यक्ष के करीबी व पूर्व मुखिया को मारी गोली, हालत नाजुक

SIWAN : बिहार में आस्था का महापर्व खत्म हो गया है और अब फिर से अपराध का पर्व शुरू हो गया है। जिसमें ताजा वारदात सीवान जिले से सामने आई है. जहां सुबह सुबह अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पूर्व मुखिया को गोली मार दी है। बुरी तरह से घायल पूर्व मुखिया को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल पूर्व मुखिया का नाम बैजनाथ यादव बताया गया है।

मामला जिले के गुठनी थाना क्षेत्र सोहगरा मंदिर के ठीक सामने की बताई जा रही हैं । पूर्व मुखिया बैजनाथ यादव सोहगरा पंचायत के पूर्व मुखिया रह चुके हैं। खबर के अनुसार बताया जा रहा हैं कि पूर्व में भी मुखिया बैजनाथ यादव को अपराधियों ने बंदूक के बट से मार कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया बैजनाथ यादव बिधान सभा अध्यक्ष अवध विहारी चौधरी के करीबी भी हैं। 

पूर्व में हुए हमले के दौरान अवध विहारी खुद इलाज के दौरान सदर अस्पताल में पहुंच सींवान प्रशासन से अपराधियों की गिरफ़्तारी की मांग की थी। फिलहाल उधर पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई हैं ।

Suggested News