नई सरकार के गठन के बाद कल होगी कैबिनेट की पहली बैठक, सीएम नीतीश के साथ 8 मंत्री होंगे शामिल

नई सरकार के गठन के बाद कल होगी कैबिनेट की पहली बैठक, सीएम नी

PATNA : नई सरकार के गठन के बाद कल नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित की जाएगी। सोमवार की सुबह 11.30 बजे मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में इस बैठक का आयोजन किया जायेगा। 

बताते चलें की आज नीतीश कुमार ने एक रिकॉर्ड कायम करते हुए नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश कुमार को राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राजभवन के राजेंद्र मंडपम में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ 8 अन्य मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली। 

नई एनडीए सरकार में अभी मंत्री के रूप में और भी कई नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इस बार मंत्री बने नेताओं में भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। 

वहीं जदयू कोटे से विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार मंत्री बने हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा कोटे से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन भी मंत्री बने हैं जबकि निर्दलीय सुमित कुमार को भी मंत्री बनाया गया है। वहीं भाजपा के प्रेम कुमार भी मंत्री बने हैं।