बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट ने की मांग, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह को मिले भारत रत्न

भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट ने की मांग, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह को मिले भारत रत्न

MUZAFFARPUR : महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक  बिहार के निर्माता, बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह के 61 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट की ओर से सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मुज़फ़्फ़रपुर शहर के बीबीगंज स्थित पूर्व मंत्री अजीत कुमार के आवासीय परिसर मेंआयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा व कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा की श्री बाबू समकालीन भारतीय राजनीति के दिव्यमान राजनेता थे। वे संघर्षशील, जुझारू और दूरदर्शी सोच के व्यक्ति थे। श्री बाबू सामाजिक न्याय व संप्रदायिक सद्भाव के प्रणेता थे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के संतुलित विकास पर ध्यान देते हुए बिहार और इस देश को बहुत कुछ दिया था। श्री बाबू स्वामी सहजानंद सरस्वती के विचारों से प्रभावित होकर इस देश में पहली बार बिहार से जमीदारी प्रथा का उन्मूलन प्रारंभ किया था। समाज के गरीब लोगों के प्रति उनके दिल में अथाह श्रद्धा था।

इस मौके पर फ्रंट के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि श्री बाबू का व्यक्तित्व अद्भुत था। वे  मिट्टी छूते थे तो वह सोना बन जाता था। इसी का परिणाम था कि उनके समय में बिहार में उद्योग, कृषि, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य, कला व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ। उन्होंने कल कारखाना और शैक्षणिक संस्थान खोलकर बिहार को प्रगति की ओर अग्रसर कराया था। उनके द्वारा रिफाइनरी, खाद कारखाना, भारी उद्योग, देश का सबसे बड़ा स्टील प्लांट, एशिया का सबसे बड़ा रेल यार्ड, गंगोत्री से गंगासागर के बीच प्रथम रेल-सह-सड़क पुल,राजेंद्र पुल,कोसी प्रोजेक्ट पूसा व  सबौर में एग्रीकल्चर कॉलेज, बिहार, भागलपुर, रांची विश्वविद्यालय स्थापित कर बिहार को नया स्वरूप प्रदान किया था। शर्मा ने कहा कि आज भले श्री बाबू हम सबके बीच नहीं हैं लेकिन उनका कृति अमर है, अमर रहेगा। उन्होंने युवा वर्ग से श्री बाबू के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर समाज के मजबूती के लिए आगे आने का अपील किया। कार्यक्रम के अंत में फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार से श्री बाबू को " भारत रत्न " की उपाधि प्रदान करने की मांग की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता फ्रंट के अध्यक्ष  अरुण कुमार सिंह ने किया तथा संचालन फ्रंट के वरिष्ठ नेता धर्मवीर शुक्ला ने किया। मौके पर श्री बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पीएन सिंह आजाद, सीपी सिंह ,लक्ष्मी नारायण सिंह,  सुरेश प्रसाद सिंह, रणधीर कुमार , डॉक्टर अरुण कुमार , सिवेश्वर सिंह , सुनील शर्मा, विनय ठाकुर, संजय ठाकुर, प्रकाश कुमार, मनोज कुमार, मोहम्मद शमीम, रमेश ठाकुर, विवेक रंजन, निखिल कुमार, सुनील कुमार सिंह, पप्पू सिंह ,  टुन्ना शर्मा, रंजीत चौधरी, मंकु पाठक,राकेश कुमार सिंह, मनोज पांडे, डिंपल कुमार, उपेंद्र शाह आदि प्रमुख थे।

मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट

Suggested News