बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मधुबनी के झंझारपुर में बाढ़ का कहर, कमला नदी का पूर्वी तटबंध कई जगहों पर टूटा

मधुबनी के झंझारपुर  में बाढ़ का कहर, कमला नदी का पूर्वी तटबंध कई जगहों पर टूटा

MADHUBANI : अभी-अभी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां जिले के झंझारपुर में कमला नदी पुर्वी तटबंध रखवारी मुसहरी टोल के नजदीक, गोपलखा पश्चमी तटबंध, एवं नरूआर तीनो जगह पर  कमला नदी में जलस्तर बढ़ने से देर रात बांध टुट गया।

कमला नदी के दोनों तरफ का बांध टुटने से झंझारपुर,अंधराठाढ़ी प्रखण्ड के दर्जनों गांव जलमग्न हो गये है। यहा जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग सुरक्षितर स्थानों की ओर पलायन कर रहे है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों सेहो रही भारी बारिश से बिहार के अधिकांश नदियों में लगातार पानी बढ़ रहा है। उत्तर बिहार की तकरीबन सभी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिसकी वजह उन जिलों में भयंकर बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।

सीतामढ़ी जिला भयानक बाढ़ से प्रभावित है। जिले के कई गांव जलमग्न हो गए है। स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू कर दिया है। जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। जिले के सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में बीडीओ और सीओ को प्रखंड मुख्यालय में कैम्प करने का निर्देश दिया गया है। 

Suggested News