बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आपस में ही हाईस्कूल के पूर्व और वर्तमान प्राचार्य, गाली गलौज से लेकर मारपीट तक पहुंच गए, वीडियो वायरल

आपस में ही हाईस्कूल के पूर्व और वर्तमान प्राचार्य, गाली गलौज से लेकर मारपीट तक पहुंच गए, वीडियो वायरल

CHHAPRA : छपरा में दो शिक्षको के गालीगलौज और धक्कामुक्की का वीडियो सामने आया हैं। मामला मकेर प्रखंड के लच्छी कौतुकी नंदन के गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में गाली गलौज और धक्कामुक्की करने वाले शिक्षक की पहचान राजकीय उच्चतर माध्यमिक सह इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अशोक राय के रूप में हुई है। विवाद का कारण वित्तिय प्रभार का लेनदेन बताया जा रहा हैं। वायरल वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीण मंगलवार को विद्यालय में पहुच हंगामा किया।

 मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पूर्व प्राचार्य अशोक यादव के खिलाफ विद्यालय में हंगामा कर प्रभार सौंपने की मांग किया गया।वर्तमान प्रधानाध्यापक शम्भूनाथ सिंह हो पूर्व प्रचार्य द्वारा प्रशासनिक प्रभार दे दिया गया है लेकिन वित्तिय प्रभार नही देने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जो विवाद का मूल कारण है। प्रभारी प्राचार्य शंभु नाथ सिंह ने बताया कि डीईओ अजय कुमार सिंह द्वारा गत 10 मार्च 22 को पत्रांक 254 के तहत निर्देश जारी कर पूर्व प्राचार्य अशोक यादव को शंभु नाथ सिंह को प्रभार सौंपने का निर्देश दिया गया था। लेकिन प्रभार नही दिया गया। प्रभार नही देने के तीन माह बाद पुनः डीईओ  द्वारा गत 23 जून 22 को पत्रांक 670 के तहत प्रभार सौंपने का निर्देश दिया।इसके बावजूद भी प्रभार नही सौंपा गया।

प्रभारी प्राचार्य शंभु नाथ सिंह ने बताया कि सोमबार को कार्यालय में बुलाकर अशोक यादव से वितीय प्रभार की मांग किया तो अशोक यादव द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतावला हो गया।शिक्षकों द्वारा बीच बचाव किया गया।जिसका साक्ष्य के रूप में वीडियो क्लिप उपलब्ध होने की बातें बताई। विवाद तथा वितीय प्रभार के संबंध में पूछे जाने पर अशोक यादव ने बताया कि पदाधिकारी के निर्देश के पूर्व से विद्यालय में विकास समिति के अनुसंशा पर  विद्यालय में भवन निर्माण कार्य चल रहा है।जिसका कार्य पूर्ण नही होने से वितीय प्रभार नही दिया गया है।30 अगस्त को वितीय प्रभार सौप दिया जाएगा।वही गाली गलौज तथा मारपीट की उतावला की आरोप को बेबुनियाद बताया।

Suggested News