अगर आप ऐसा सोचते हैं कि छेड़छाड़ केवल अकेली लड़की या साधारण घर की लड़कियों के साथ ही होता है तो आप गलत हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस व हाईप्रोफाइल घर की महिलाएं भी इससे अछूती नहीं हैं। ऐसा ही एक छेड़छाड़ का मामला पूर्व मिस यूनिवर्स से जुड़ा है, जो बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं सुष्मिता सेन की। एक इवेंट के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि करीब 6 महीने पहले वो एक अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लेने गयी थीं, जहां उनके साथ एक 15 साल के लड़के ने छेड़खानी करने का प्रयास किया।