बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री का OSD बताकर सरकारी कर्मियों से वसूली करने वाला जालसाज गिरफ्तार

मुख्यमंत्री का OSD बताकर सरकारी कर्मियों से वसूली करने वाला जालसाज गिरफ्तार

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री का वेस्ट बता कर वसूली करने वाले जालसाज को आर्थिक अपराध इकाई ने गिरफ्तार  कर लिया है। उसका नाम शशि भूषण उर्फ मिंटू बताया जाता है वह वैशाली के भगवानपुर का रहने वाला है।

शातिर मिंटू मुख्यमंत्री सचिवालय का झांसा देकर खासकर सरकारी कर्मियों या अफसरों को डरा धमका कर वसूली करता था। इसको लेकर कोचाधामन के विधायक मुजाहिद आलम ने आर्थिक अपराध इकाई मुख्यालय में शिकायत की थी। जांच के क्रम में मिले सुराग पर जांच टीम ने जाल साज को मुजफ्फरपुर से धर दबोचा है।

इंजीनियर को झांसा देना जाल साज को पड़ा महंगा

जालसाज मोबाइल से झांसा देता था। वह खुद को सीएम सचिवालय का ओएसडी बताकर अफसरों को हड़काने के बाद वसूली करता था। इसी क्रम में उसने किशनगंज में पोस्टेड एक इंजीनियर को कॉल कर कहा कि आप के खिलाफ शिकायत मिली है। 

परेशान इंजीनियर ने कोचाधामन के विधायक से संपर्क साधा तो उन्होंने कहा कि कोई शिकायत नहीं की। शंका होने पर विधायक ने आर्थिक अपराध इकाई को जानकारी देते हुए कार्रवाई करने को कहा उसके बाद  EOU ने जाल बिछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News