बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM के जनता दरबार के बाहर युवती ने खाई जहर, न्याय नहीं मिलने पर उठाई कदम, PMCH में भर्ती

CM के जनता दरबार के बाहर युवती ने खाई जहर, न्याय नहीं मिलने पर उठाई कदम, PMCH में भर्ती

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में आज एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहाँ जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी बीच एक युवती ने जनता दरबार के बाहर जहर खा लिया। युवती की पहचान सोनाली के रूप में की गयी, नौबतपुर की रहनेवाली है। 

उसे इलाज के लिए पीएमसीएच के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। युवती का आरोप है की उसके साथ गलत किया गया था। सीएम नीतीश के जनता दरबार मे भी शिकायत कर चुकी थी। आज शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच जनता दरबार गेट के बाहर जहर खाई है। 

सचिवालय थाना की पुलिस उसे इलाज के लिए पीएमसीएच ले गयी है। बताया जा रहा है की युवती रेप पीड़िता है। वहीं, पति जेल में बंद है। पीड़िता का कहना है कि संजय शर्मा, अक्षय शर्मा, गोविंदा सिंह, अवधेश शर्मा, और सुनीता देवी व जेल में बंद अपराधियों के द्वारा लगातार धमकी दिया जा रहा था। 


Suggested News