बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शाम में लड़की ने की आत्महत्या तो सुबह होते ही लड़के ने कर ली खुदकुशी, फिर दोनों को एक ही चिता पर जलाया

शाम में लड़की ने की आत्महत्या तो सुबह होते ही लड़के ने कर ली खुदकुशी, फिर दोनों को एक ही चिता पर जलाया

मुजफ्फरपुर... सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ ही घंटों के अंतराल में एक युवक व एक युवती ने अपने अपने घर में खुदकुशी कर ली। दोनों ने खुदकुशी क्यों की, गांव में इस बारे में कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुआ।

 बताया जाता है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का घर एक ही मोहल्ले में था। दोनों एक ही समुदाय के थे। शुक्रवार की रात अचानक पहले युवक ने अपने घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लड़की तक पहुंची तो शनिवार की सुबह में लड़की ने भी अपने घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। युवक युवती की मौत के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। गांव में बा बाद में गांव वालों ने प्रेमी प्रेमिका दोनों के सब को एक ही चिता पर सब रखकर शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया। 

झटका रसूल नगर पंचायत के मुखिया देव कुमार सिंह ने इस घटना की पुष्टि की। वहीं, इस संदर्भ में सकरा थाना अध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने मामले को लेकर अनभिज्ञता जताई और कहा कि किसी पक्ष से आवेदन नहीं मिला है। एसएसपी जयकांत ने बताया कि पुलिस ने बताया कि पुलिस को इस घटना की कोई सूचना किसी पक्ष ने नहीं दिया। 

किसी बात को लेकर दोनों में अनबन की आशंका 


मुखिया ने बताया कि दोनों पक्ष महादलित समुदाय से थे। दोनों के बीच पहले से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। हो सकता है किसी बात को लेकर लड़का और लड़की के बीच अनबन हो गई हो। इसी कारण से लड़के ने शुक्रवार की देर खाकर आत्महत्या कर ली। मुखिया ने बताया कि पुलिस शनिवार 11:00 बजे घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक गांव के लोग मामले को रफा-दफा कर चुके थे

परिवार की रजामंदी बिना चल रहा था प्रेम प्रसंग

गांव वालों के अनुसार दोनों के बीच पारिवारिक रजामंदी के बिना प्रेम प्रसंग चल रहा था और अविवाहित थे। ग्रामीणों के अनुसार इसी के चलते सतित्व को ध्यान रखते हुए महादलित समुदाय के लोगों ने दोनों के शव को रखकर अंतिम संस्कार कर दिया।

Suggested News