बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में लड़की ने घर से भागकर प्रेमी के साथ की अंतर धार्मिक शादी, नाराज भाई ने पुलिस थाने में ही बहन पर चला दी गोली

सिवान में लड़की ने घर से भागकर प्रेमी के साथ की अंतर धार्मिक शादी, नाराज भाई ने पुलिस थाने में ही बहन पर चला दी गोली

सिवान. जिले में एक मुस्लिम लड़की ने घर से भागकर हिंदू लड़का से शादी रचा ली। इससे नाराज लड़की के परिजनों ने पुलिस थाना में लड़की के प्रेमी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करवा दिया है। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर लड़की को बरामद किया और पुलिस थाना लाया। इसका पता चलने के बाद लड़की के भाई पुलिस थाना पहुंचकर पुलिस के सामने ही अवैध पिस्टल से अपनी बहन पर गोली चला दी। हालांकि गोली मिस फायर होने से लड़की को नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल और गोली बरादम की है।

जानकारी के अनुसार मुस्लिम लड़की नगमा परवीन और हिंदू युवक अरुण राम के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही गांव के थे। इस बीच दोनों ने भागकर शादी रचा ली। इसके बाद लड़की के परिजनों प्रेमी पर अपहरण का मामला सराय ओपी थाने में दर्ज करा दिया है। अपहरण का ममाल दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है। अपहरण केस के बाद पुलिस ने जल्द ही लड़की को बरामद कर थाने में लाई। जब परिजन को पता चला तो लड़की के भाई सराय ओपी थाने में पहुंचकर अपनी बहन पर ही पिस्टल तान दी। पुलिस के समाने ही भाई ने बहन पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन भाई द्वारा चलायी गयी गोली मिस फायर होने से लड़की की जान बच गई।

घटना के बाद पुलिस ने लड़की के भाई को हिरासत में ले लिया है। इस घटना की लाइव तस्वीर देख ऐसा लग रहा था कि थाना परिसर में किसी फिल्म की शुटिंग चल रही है। युवक के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, तीन गोली व एक खाली खोखा बरामद किया। खबर के अनुसार मुस्लिम लड़की नगमा परवीन ने घर से भागकर अपने प्रेमी अरुण राम से शादी रचा ली थी। जिससे परिजन काफी नाराज चल रहे थे। घटना के बाद बरामद लड़की को महिला थाने की पुलिस के साथ मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना को लेकर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहोल बन गया।

सराय थाना ओपी के थानाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने बताया कि लड़की के परिजन ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। लड़की की बरामदगी के बाद लड़की के भाई अवैध हथियार लेकर थाने पहुंचकर अपनी ही बहन की हत्या करने की नियत से फायरिंग कर दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए लड़की के भाई को आर्मस एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।


Suggested News