बीच सड़क पर युवती ने जड़ दिया थप्पड़ ,फिर शुरु हो गया जूतम पैजार, जमकर चले लात घूंसे
पटना: बीच सड़क एक युवती एक युवक से तू-तू , मैं-मैं करती नजर आ रही है. ये क्या युवक के गाल पर पड़ने लगा दनादन तमाचा और युवती को बार बार ये कहते सुना जा सकता है कि मारो मुझे मारो. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक पर बिजली की तेजी से थप्पर चलाती युवती...अरे ये क्या युवक ने युवती को धक्का दिया और शुरु कर दिना मारना..बीच सड़क पर ही युवक-युवती गुथम गुथ्था, दोनों और से एक दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात ... काफी देर तक सड़क के किनारे जूतम पैजार होता रहा और लोग तमाशबीन बने देकते रहे. मोहतरामा काले रंग का कोट पहने हुए थीं.
वायरल वीडियों में साफ देख रहा था कि युवक और युवती उलझ पड़े और सड़क के किनारे पर ही युवती ने पहले युवक को कई थप्पड़ जड़ दिेए, फिर युवक भी युवती की जमकर पिटाई करता रहा.
बीच सड़क पर काफी देर तक संग्राम होता रहा जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया. बाद में युवक को लोगों ने हटाया .
जानकारी के अनुसार युवती और युवक का ये विवाद गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के पास का बताया जा रहा है. और वीडियो पुरानी जक्कनपुर बस स्टैंड के पास का बताया जा रहा है
नोट: न्यूज4नेशन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
पटना से अनिल की रिपोर्ट