बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिनदहाड़े सड़क से लड़की को उठाया, वीडियो CCTV में हुआ था कैद, DSP ने बताया...कौन थे युवती को ले जानेवाले

दिनदहाड़े सड़क से लड़की को उठाया, वीडियो CCTV में हुआ था कैद, DSP ने बताया...कौन थे युवती को ले जानेवाले

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ। देखने से लग रहा था कि बीच सड़क एक लड़की को सरेआम किडनैप कर लिया गया। जिसको लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लेकिन जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मामला कुछ और ही निकला।

 मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरो माइल चौक पर एक कार से युवती के अपहरण का मामला पति पत्नी के विवाद का निकला। 5 फरवरी रविवार के दिन सरेआम बीच सड़क से युवती का अपहरण के विडियो सामने आया था। इस वीडियो के सामने आने पर हड़कंप मच गया था। पुलिस महकमा भी वीडियो सामने आने पर परेशान हो गया। इस सीसीटीवी वीडियो में युवक एक युवती को खींच कर कार में बिठा रहा था। इसके बाद वो युवती को कार में ही ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने समझा कि मामला किडनैपिंग का है। इसके बाद पुलिस ने तेजी से छानबीन शुरू कर दी पर मामला कुछ और ही निकला।

झूठी निकला लड़की के किडनैपिंग का मामला

वीडियो सामने आते ही डीएसपी टाउन के नेतृत्व में अहियापुर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। तब पता चला कि वीडियो में दिख रहे लड़के का नाम चंदन है और लड़की का पूजा। पूजा और चंदन दोनों ही एक निजी स्कूल में पढ़ाते है। एक साल पहले ही प्रेम विवाह कर पूजा और चंदन अहियापुर थाना क्षेत्र के शहवाजपुर गांव के किराए के घर में रहने लगे। वैसे दोनों औराई थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसी रविवार के दिन पति-पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हुआ। इसके बाद पूजा घर से निकल गई।

मुजफ्फरपुर पुलिस की जांच पड़ताल में सीसीटीवी वीडियो का सच आया सामने। पत्नी पूजा को ढूंढने के लिए पति चंदन घर से कार पर निकल गया और सड़कों पर उसे ढूंढने लगा। चंदन को इसी दौरान पूजा अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल से बैरिया की ओर जाने वाली सड़क के दादर पुल के समीप सड़क के किनारे सड़क पर दिखी। उसने पूजा को रोका और समझा-बुझा कर गाड़ी में बिठा लिया, फिर दोनों घर चले गए। 

लोगों ने समझा अपहरण का मामला

बीच सड़क पर हुई इस घटना से लोगों को लगा कि युवती का अपहरण हुआ है। पुलिस को भी इसकी जानकारी इसी तरह से दी गई। इसके बाद पुलिस ने छानबीन में पूजा और चंदन को ढूंढ निकाला। दोनों ने थाने में लिखित आवेदन देकर सच बताया और अपहरण की बात को खारिज कर दिया। नगर DSP राघव दयाल ने बताया कि मामला किडनैपिंग का नहीं बल्कि पति-पत्नी के विवाद का था।

Suggested News