AURANGABAD : जिले में एक बार फिर मुहब्बत के जीत की कहानी सामने आई है। यह घटना जिले के फेसर थाना क्षेत्र की है। जहाँ मुहब्बत करनेवालों के आगे परिजन हार गए। दोनों पक्ष के ग्रामीण और प्रेमी युगल ने परिवार वालों ने मिलकर फेसर थाने के समीप सूर्य मंदिर में दोनों की शादी करवा दिया। इसके बाद प्रेमी युगल प्रेमी सदा के लिए वैवाहिक बंधन में बंध गया।
बताया जा रहा है की जब परिजनों के दोनों के मुहब्बत के बारे में पता चला। इस दौरान लड़की और लड़का पक्ष में पहले तो विवाद हुआ। लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक दाऊदनगर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गाँव के संजय राम लंबे समय से फेसर थाना क्षेत्र के घेटरा गांव की युवती से प्रेम करते थे। प्यार का सिलसिला तब से शुरू हुआ, जब युवती मैट्रिक की परीक्षा देने दाउदनगर गई हुई थी। उसी समय संजय राम से प्रेम हो गया था।
बताया जाता है कि युवती के गर्भ में 5 महीना का बच्चा है। दोनों प्रेमी काफी दिनों से शादी करने की प्रयास में थे। बाद में दोनों पक्ष के सहमति और उपस्थिति में शादी संपन्न कराया गया। इस मौके पर अजय कुमार, निराला यादव, विश्वजीत तिवारी, मुन्ना राम ,समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट