बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपने मां-बाप व पूरे परिवार से तिरस्कृत हुई लड़की भटकते हुए पहुंची थी दूसरे गांव, ग्रामीणों ने अपनाया, धूमधाम से कन्यादान कर किया विदा

अपने मां-बाप व पूरे परिवार से तिरस्कृत हुई लड़की भटकते हुए पहुंची थी दूसरे गांव, ग्रामीणों ने अपनाया, धूमधाम से कन्यादान कर किया विदा

दीघी पूर्वी के मुखिया पुत्र रवि प्रकाश ने ग्रामीणों के सहयोग से लड़की की सहमती से कराई शादी

अपनी बेटी  की तरह  रवि प्रकाश और उनकी पत्नी पूजालक्ष्मी ने कन्यादान कर किया माता-पिता का फर्ज पुरा

HAJIPUR : माता-पिता से तिरस्कृत लड़की को ग्रामीणों ने ना सिर्फ अपनाया ही बल्कि लड़की को पूरी सुरक्षा देते हुए ग्रामीणों के सहयोग से मुखियापुत्र ने लड़की की शादी कराकर विदा किया। सदर प्रखंड स्थित दीघी कला पूर्वी के लोगों को घर से नवादा के मझगांवा गांव निवासी गुड़िया कुमारी को उसके पिता और सौतेली मां द्वारा मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था, लड़की भटकते हुए हाजीपुर दीघी पूर्वी गांव में बीस दिन पूर्व आ गई थी, गांव के गरीब महिंद्र दास के यहां भूखी प्यासी लड़की खाना और पानी मांगते हुए रोने लगी। महिंद्र दास की पत्नी ने लड़की के विषय में विस्तृ़त जानकारी लिए जाने पर गुड़िया ने अपनी आप-बीती सुनाकर रोने लगी। जिससे भटकी हुई लड़की को अपने पास रखकर अपनी बेटी की तरह प्यार देने लगा। 

असमाजिक लोगों ने लड़की को ले जाने के लिए चलने लगा चाल

नवादा जिला के मझगांवा गांव निवासी जगत किशोर यादव की लड़की गुड़िया कुमारी दिघी पूर्वी के महेंद्र दास के यहां रहने लगी। इसी कुछ असमाजिक लोगों की नजर लड़की पर पड़ गई। असमाजिक लोग लड़की को अपने साथ ले जाने के लिए गरीब महेंद्र को डराना और धम्काने के साथ प्रलोभन देने का काम शुरु कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इसी बीच महेंद्र दास ने दिघी पूर्वी मुखिया आशा देवी और उनके पुत्र रविप्रकाश उर्फ टिंकू को मामले की जानकारी हुई। रवि प्रकाश ने बताया कि लड़की किसी का भी समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व होता है कि वह उसे अपनी पुत्री की नजरों से देखें। इसी उद्देश्य से लड़की से पूरी मामले की जानकारी लेने के बाद थाने को सुपुर्द करने की योजना बनाई गई। लेकिन लड़की अपने आप को यही पर सुरक्षित महसूस कर रही थी। ना थाने पर इस लिए लड़की ने थाने जाने से साफ इंकार कर दिया। 

ग्रामीणों के सहयोग से हिंदू रितिवाज के साथ हुई लड़की की शादी

दिघी पूर्वी के मुखिया आशा देवी और उनके पुत्र ने बताया कि लड़की की इच्छा थी कि वह घर भी नहीं जाएगी। या वह यहीं रहेगी या उसकी शादी कर दी जाए। रविप्रकाश ने बताया कि ग्रामीणों की सहयोग से लड़की के स्व जातिए दिघी निवासी कमल राय के भांजा सारण जिला के सबलपुर नेउ टोला निवासी स्व. विंदेश्वर राय के छोटे पुत्र अलख राय से हिंदी रितिवाज के साथ पूरे विधि विधान के साथ साथ लड़की की शादी गुरुवार को मुखिया आशा देवी के दरवाजे पर सैकड़ों ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शादी करा दी गई। 

अपनी पुत्री की तरह कन्यादान कर किया विदा 

इस अनोखी शादी में जहां एक ओर बाराती और सराती दोनों दिघी पूर्वी समेत अन्य गांव के लोग शामिल हुए वहीं इस शादी में लड़की पक्ष से महेंद्र दास और मुखिया रविप्रकाश और उनकी पत्नी पूजा लक्ष्मी ना सिर्फ लड़की की शादी ही कराया बल्कि अपनी बेटी की शादी की तरह छेका, तिलक जैसे विधिविधान कराए जाने के बाद स्वयं दोनों पति पत्नी ने कन्या दान का शादी कराकर लड़की गुड़िया को अपनी बेटी की तरह विदा किए। वहीं ग्रामीणों ने अपने सामर्थ के अनुसार लड़की को उपहार, कपड़ा और आभूषण देकर विदा किया। 

सौतेली मां और पिता ने निकाला घर से 

नवादा जिला के मझगांवा गांव निवासी लड़की गुड़िया कुमारी ने बताया कि वह मैट्रिक पास ने लेकिन उसके पिता जगत किशोर राय और उसकी सौतेली ने हमेशा मारपीट किया करती थी, जिसका विरोध पिता भी नहीं करते थे। 5 जनवरी को उसकी सौतेली मां घर से निकाल दी थी। पटना से होते हुए हाजीपुर के दीघी पूर्वी स्थिति वार्ड सात में महेंद्र दास के यहां चली आई थी। लड़की ने बताया कि वहा से गांव के मुखिया जी (भईया) रवि प्रकाश जी को मेरे विषय में तंग किए जाने की जानकारी होने पर मेरी मरजी के अनुसार शादी कराई गई है। मै इस शादी से खुश हुं। वहीं लड़का सबलपुर नेउ टोला निवासी अलख राय ने बताया कि इस शादी से वह भी खुश है। वहीं रवि प्रकाश ने बताया कि इस पूरे घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है। शादी पूरे नियम कानून के साथ किया गया है।

Suggested News