बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गणेशोत्सव की धूम : सज गया लालबाग के राजा का दरबार, महाराष्ट्र से आए पुरोहित ने की श्रीगणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

गणेशोत्सव की धूम : सज गया लालबाग के राजा का दरबार, महाराष्ट्र से आए पुरोहित ने की श्रीगणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

पटना. पूरे देश में धूमधाम से गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। पटना के महाराष्ट्र मंडल में दिन के 10.30 बजे श्री गणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। महाराष्ट्र के सांगली से विशेष तौर पर आए पुरोहित प्रशांत जहागीरदार ने लालबाग के राजा के प्रतिकृति की प्राण प्रतिष्ठा की।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के सचिव संजय भोसले ने बताया कि गत 52 वर्षों से श्री श्री गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष करोना काल की समाप्ती के बाद पुन: धूम-धाम से श्री श्री गणेश उत्सव का आयोजन किया गया है। लगभग 6 फीट उंची प्रतिमा का श्रृंगार विशेष ढंग से किया गया है। रत्नजरित मुकुट इसका विशेष आकर्षण है। इस मुकुट में 6 कैरेट का हीरा भी लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि बिहार और महाराष्ट्रा की सांस्कृतियों की इलक यहां देखने को मिलेगी। महाराष्ट्र मंडल द्वारा आयोजित इस उत्सव में कई लोग महाराष्ट्रा से आते हैं। श्रीकणात सांगली से आये हैं, जो विशेष अवसर पर सभी अतिथियों को पगड़ी बांधेगे। बिहार के कई श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी होने पर श्री श्री को विशेष भोग अर्पित करते हैं। 6 सितम्बर तक यहां कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस बीच प्रति दिन सुबह और शाम में आरती की जाएगी। उत्सव के दौरान शाम में श्री श्री गणेश जी की आरती की गई, जहां भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें बिहार के कई प्रमुख, राजनीतिक, तरकारी, पदाधिकारी, कलाकार प्रकार इत्यादि विशिष्ट जन उपस्थित होकर गणेश जी को वंदन करेंगे। 

इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष बसंत सूर्यवंशी, विजय पाटिल, विट्ठल घोड़के, शुभदा कुलकर्णी, कविता रावत, शंकर किरदत, महादेव कनशे, आनंद पवार, मल्लिकार्जुन आरले, विजय बाबर, राजेंद्र पवार, संतोष पवार, संतोष देवकर, प्रदीप पाटील, अनिल गायकवाड, सुनील शिंदे, अमोल जाधव, शिवजी यादव, संतोष पाटिल, सुनील शिंदे, विनोद यादव, देवेंद्र शेडयाल, अमर पाटील, आदित्य राव मोरे, विजय पाटिल मंटू, संतोष शिंदे, सुरेश सालुंखे, संजय पाटिल, सुरेश आरले, तानाजी पवार, ओमकार पवार इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Suggested News