बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश की सरकारों ने जनता से बनाई दूरी, सेवा की परंपरा को भुलाया : राजू दानवीर

देश की सरकारों ने जनता से बनाई दूरी, सेवा की परंपरा को भुलाया : राजू दानवीर

NAWADA : जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने आज कहा कि देश की सरकारों ने आज जनता से दूरी बना ली है। जनता किस हाल में है, इसकी चिंता कोई नहीं कर रहा। कभी राजनीति जनता की सेवा का एक जरिया था, लेकिन आज सेवा  तो छोड़ दीजिये। कुर्सी मोह में नेताओं ने जनता को भी भुला दिया। अब उनके कुर्सी की लालसा के आगे कोई भी चीज जरूरी नहीं है। 

उक्त बातें राजू दानवीर ने आज हम श्री राधेकृष्ण मंदिर ,वृंदावन चौक ,पीरमुहानी, भदौल पथ, हिलसा नालन्दा में आयोजित अखंड सह 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ  में शामिल होने के बाद पत्रकारो से कही। दानवीर ने कहा कि हमारा जन्म गौरव शाली नालंदा में हुआ। वही नालंदा जिसने दुनिया को ज्ञान का पाठ पढ़ाया, मगर आज इसी नालंदा में शिक्षा का क्या हाल है, किसी से छुपा नहीं। आखिर ये क्यों हुआ? ये इसलिए हुआ कि स्थानीय और देश व प्रदेश स्तर के जनप्रतिनिधियों ने कभी जरूरी ही नहीं समझा अपने गौरव को बचाने को। नतीजा सामने है। 

दानवीर ने कहा कि हम हिलसा के विकास को संकल्पित हैं। हमारी पार्टी सेवा भाव में भरोसा करती है और आदरणीय श्री पप्पू यादव के नेतृत्व में बिना किसी पद को पाकर भी हम सभी जनता की सेवा में दिन रात एक कर लगे रहते हैं। हमने राजनीति सेवादारी के साथ की है और आगे भी करेंगे। मगर जनता को कुर्सिजीवी और सेवादारी करने वालों का पहचानना जरूरी है, तभी सबका कल्याण सम्भव है। मौके पर जाप नेता,कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Suggested News