बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हिन्दी अखबार नहीं पढ़ पाया दूल्हा, नाराज दुल्हन ने कह दिया – ऐसे लड़के से नहीं कर सकती शादी

हिन्दी अखबार नहीं पढ़ पाया दूल्हा, नाराज दुल्हन ने कह दिया – ऐसे लड़के से नहीं कर सकती शादी

AURAIYA : दूल्हे की बुरी आदतों से परेशान दुल्हन का शादी से इनकार करने के कई मामले सामने आते हैं। लेकिन शायद किसी शादी टूटने की वजह दूल्हे का हिंदी नहीं पढ़ पाना बना हो। यूपी के औरेया जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां दुल्हन ने सिर्फ इसलिए शादी से इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हा हिन्दी अखबार नहीं पढ़ सका। इतना ही नहीं दुल्हन और उसके परिवार के लोगों ने थाने ने दूल्हा पक्ष के लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज करवा दिया।

मामले में बताया गया कि औरेया थाना के जमालीपुर गांव निवासी अर्जुन सिंह नाम के एक शख्स ने अपनी बेटी अर्चना की शादी शिवम नाम के एक लड़के के साथ तय की थी। बारात जब दरवाजे पर पहुंची तो सबने दूल्हे को काला चश्मा पहने देखा। जिसके बाद शिवम को चश्मा उतारने के लिए कहा गया। उसने थोड़ी देर बाद चश्मा उतारा तो उसे हिंदी अखबार पढ़ने के लिए दिया गया लेकिन बिना चश्मे के वह उसे नहीं पढ़ सका। जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। हालांकि दूल्हा पढ़ा-लिखा है और उसे हिंदी पढ़नी आती है, लेकिन कमजोर नजर के कारण वह बिना चश्मा पहने अखबार नहीं पढ़ पाया।

इसके बाद पूरी रात दोनों परिवारों के परिजनों के बीच में दिए गए सामान और शादी में हुए खर्च के नुकसान की भरपाई को लेकर गहमा गहमी बनी रही। सोमवार को दोनों पक्ष से रिश्तेदारों ने भी मामला सुलझाने की कोशिश की लेकिन बात न बनने पर मंगलवार को दूल्हन के परिजनों ने पुलिस में धोखा धड़ी का मामला दर्ज कराया। 

पिता ने कहा पहले फैशन समझकर किया इग्नोर

लड़की के पिता ने बताया कि उन्होंने शादी से पहले भी लड़के को काले चश्मे में देखा था, लेकिन उन्हें लगा कि यह चश्मा फैशन में लगाया गया है। इसलिए उन्होंने चश्मे पर सवाल नहीं उठाए। 


Suggested News