बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी में दूल्हे ने की कार की मांग, नाराज परिजनों ने दूसरे लड़के से करवा दी दुल्हन की शादी

शादी में दूल्हे ने की कार की मांग, नाराज परिजनों ने दूसरे लड़के से करवा दी दुल्हन की शादी

DESK : यूपी के बुलंदशहर में शादी वाले दिन ही दूल्हा बने युवक ने दहेज में कार की मांग कर दी।  निकाह में क्रेटा कार न मिलने पर दूल्हे ने निकाह करने से इनकार कर दिया। दूल्हे की इस मांग को जब विवाद बढ़ने लगा तो  ग्रामीणों ने दूल्हे सहित बारात को बंधक बना लिया। जिसके बाद शादी में हुए सारे खर्च के पैसे वापस लौटाने के बाद बिना शादी के ही बारात को वापस भेज दिया गया। बाद में गांव के दूसरे लड़के से दुल्हन का निकाह करवा कर उसे विदा किया गया।

बताया गया कि गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के वासी गांव के युवक का रिश्ता अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हुआ था। बुधवार को युवती की बारात आई। बारातियों के खाना खाने के बाद मौलाना ने निकाह पढ़ने के लिए दूल्हे को बुलाया। मौलाना ने दुल्हन पक्ष की दहेज की सूची पढ़ी। दहेज में स्विफ्ट कार देने की घोषणा की तो दूल्हा बिफर पड़ा। दूल्हे ने क्रेटा कार की मांग की और मांग पूरी न होने पर निकाह करने से इनकार कर दिया।

12.5 लाख लौटाने पड़े वापस

दूल्हे के इनकार करने से दुल्हन पक्ष नाराज हो गया और दूल्हे व बिचौलिए को खरी-खोटी सुनाते हुए बारात को बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष ने निकाह में खर्च हुए पैसे की भरपाई की मांग की। पंचों ने निकाह में खर्च हुए साढ़े बारह लाख रुपये दुल्हन पक्ष को दिलवाए। तब बारात और दूल्हा मुक्त किए गए। दूल्हे को बगैर दुल्हन ही लौटना पड़ा।

गांव के युवक से हुआ निकाह

बाद में दुल्हन पक्ष ने पास के ही गांव के युवक से रिश्ता तय किया और बारात बुलाकर निकाह कराकर दुल्हन को विदा कर दिया। थाना प्रभारी अगौता संदीप मलिक ने बताया कि थाने में तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Suggested News