बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपनी पसंद की लड़की से शादी होने के बाद भी खुश नहीं है दूल्हा, जानें क्या हुआ था ऐसा

अपनी पसंद की लड़की से शादी होने के बाद भी खुश नहीं है दूल्हा, जानें क्या हुआ था ऐसा

जबसे हुई है शादी, आंसू बहा रहा हूं...

HAJIPUR : वेलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है ऐसे में प्रेमी युगल एक दूसरे को तरह तरह से अपने प्यार का इज़हार कर रहे है। भगवानपुर में भी एक युवक अपनी पिछले एक साल से एक लड़की से छुप छुप कर मिल रहा था। लेकिन जब लड़की लड़के के घर आ धमकी तो लड़के ने शादी से इन्कार कर दिया। पिछले तीन से यह ड्रामा चल रहा था। जिसका अंत सुखद रहा और लड़का लड़की दोनो की शादी मंदिर में करवा दी गई।हालांकि शादी में लड़के के परिवार वाले शामिल नहीं हुए लेकिन लड़की के घरवाले और पुलिस की निगरानी में शादी कराया गया।

दरअसल बताया जा रहा है कि लालगंज थाना क्षेत्र के प्रतापटांड गांव का रहनेवाला अमन भगवानपुर थाना अड्डा चौक की रहने वाली लड़की से पिछले एक साल से छुप छुप कर मिलता था। फोन पर दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी और शादी करने का झांसा देकर लड़की को घूमाता था लेकिन जब लड़की शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी, तब वह शादी करने से इंकार करने लगा। जिसकी शिकायत लड़की ने पुलिस से की। पुलिस ने किसी तरह लड़के को बुलाया और हाजत में बंद किया तो लड़का शादी के लिए तैयार तो हुआ।

लेकिन तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह अमन शादी करने से मना कर रहा हैं।आखिरकर दोनो की शादी मंदिर में कराई गई और लड़की को लड़के के साथ भेज दिया गया है। 

प्यार पर कुर्बान हो जाने की बात तो सभी करते है लेकिन जब कुर्बान होने का समय आता है तो कुछ इसी तरह से प्यार का भूत उतर जाता है।

Suggested News