बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सात फेरे लेने से पहले खुली दुल्हे की पोल, सपनो के राजकुमार को इस हालत में देखकर दुल्हन ने शादी से किया इंकार

सात फेरे लेने से पहले खुली दुल्हे की पोल, सपनो के राजकुमार को इस हालत में देखकर दुल्हन ने शादी से किया इंकार

N4N DESK : फ़िलहाल शादी विवाह के लगन का समय चल रहा है। ऐसे में शादी विवाह से जुड़े कई किस्से भी सामने आ रहे हैं। कहीं दुल्हे की हरकत के कारण बारात लौट जा रही है तो कहीं दुल्हन शादी से बारात लगने से पहले इंकार कर रही है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सामने आया है। जहाँ दुल्हन ने सात फेरे लेने से पहले ही शादी करने से इंकार कर दिया। 

दरअसल हुआ यह की सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार की रात बारात आई थी। धूमधड़ाके से पहुंची बारात का लड़की वालों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद जयमाला की रस्म अदा की गई। खाने-पीने के बाद सात फेरों के लिए दूल्हा मंडप पहुंचा। यहां अचानक से दूल्हे को चक्कर आ और वह गिर गया। 

जमीन पर गिरे दूल्हे को देखकर लड़की के भाई ने दूल्हे के सिर पर जैसे ही हाथ मला तो उसके हाथ में दूल्हे की विग आ गई। दूल्हे के सिर पर बाल नहीं थे, यह देखकर लड़की वाले हैरान रह गए। फिर दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया।इस घटना के बाद बारातियों और सरातियों के बीच तरह तरह की चर्चाएं होने लगी। पूरी बारात बिना दुल्हन को लिए ही वापस बैरंग लौट गयी।



Suggested News