बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दूल्हे को चाहिए वर्जिन पत्नी! मोतिहारी में शादी के बाद दूल्हे ने दुल्हन की मेडिकल जांच की मांग की, गुस्साए लड़की के परिजनों ने परिवार समेत बनाया बंधक

दूल्हे को चाहिए वर्जिन पत्नी! मोतिहारी में शादी के बाद दूल्हे ने दुल्हन की मेडिकल जांच की मांग की, गुस्साए लड़की के परिजनों ने परिवार समेत बनाया बंधक

मोतिहारी. तुरकौलिया थाना के चारगाहा में दो दिनों से दुल्हा, दूल्हा के पिता सहित दो बहनोई व तीन गाड़ियों सहित ड्राइवर को बंधक बनाने का मामला उजागर हुआ है। दो दिनों से स्थानीय स्तर पर पहल की जा रही है, लेकिन कुछ भी हल नहीं निकला है। इसके बाद लड़का पक्ष ने तुरकौलिया थाना में आवेदन देकर उन्हें छुड़ाने की गुहार लगायी है। शादी के बाद बिदागरी के समय दूल्हा ने दुल्हन की मेडिकल जांच की मांग कर दी।

बताया जाता है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर शेख गांव के निर्मल बैठा के पुत्र सूरज बैठा की शादी चारगाहा के स्वर्गीय गुदरी बैठा के पुत्री नीतू कुमारी के साथ 16 नवम्बर को थी। बैंड बाजा व सैकडों बाराती के साथ अहवर शेख से चारगाहा बारात आई। सभी बाराती को नाश्ता खाना भी खिलाया गया। जयमाला में लड़का-लड़की ने एक दूसरे को माला व अंगूठी भी पहनाया। शादी धूम धाम से हुई। जब बात बिदागरी होने की बात आई तो लड़का व लड़की पक्ष में किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं होने लगा। 

लड़का पक्ष का कहना है कि लड़की वाले उनसे अपनी पुत्री को दिक्कत न हो इसके लिए कागजात बनाने की मांग कर रहे थे। इसपर दूल्हा ने गुस्सा में आकर लड़की की मेडिकल जांच के लिए बोला तो वे लोग गुस्सा होकर धक्का मुक्की करने लगे। वहीं लड़की पक्ष का कहना था कि लड़का शराब पीकर आया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि लड़की पक्ष के दूल्हा, उसके पिता, दो बहनोई व तीन गाड़ियों व उसके ड्राइवर को बंधक बना लिया।

वहीं लड़की की बिदागरी नहीं करने व जो लड़की शादी में खर्च हुआ है, उसकी भरपाई करने के बाद ही बंधक बने दुल्हा व अन्य को छोड़ने पर लड़की पक्ष अड़ा हुआ है। खबर लिखे जाने तक जनप्रतिनिधि मामले का हल करने में जुटे हुये हैं।

Suggested News