बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सोने की आदत ने बंगाल की इस युवती को बना दिया लखपति, इनाम में मिले इतने लाख रूपए

सोने की आदत ने बंगाल की इस युवती को बना दिया लखपति, इनाम में मिले इतने लाख रूपए

DESK : अक्सर सोने की आदत के घर से लेकर दफ्तर तक डांट सुननी पड़ती है। लेकिन कभी-कभी सोने की यही आदत फायदा भी करा देती है। जैसी कि पश्चिम बंगाल की रहनेवाली युवती त्रिपर्णा चक्रवर्ती के साथ हुआ है। त्रिपर्णा को सोने की आदत के लिए छह लाख रुपए इनाम में मिले हैं। 

दरअसल, त्रिपर्णा को यह इनाम प्रतियोगिता जीतने पर मिले हैं। ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित इस प्रतियोगिता में त्रिपर्णा लगातार 100 दिन तक लगातार 9 घंटे सोने का रिकॉर्ड बनाया है। हुगली की श्रीरामपुर की रहने वाली त्रिपर्णा ने इस दौरान साढे 4 लाख कंटेस्टेंट्स को हराकर अच्छी नींद का खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद त्रिपर्णा ने कहा कि वो रात में जगती थी और दिन में सोती थी। उसने कहा कि उसे जो प्राइज मनी दी गई है, उससे वह अपने पसंद और जरूरत की चीजें खरीदेंगी।

साढ़े लाख में सिर्फ 15 हुआ सेलेक्ट, फाइनल में चार लोग
 यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित की गई थी, जिसमें साढे चार लाख लोगों ने एप्लिकेशन डाला था। त्रिपर्णा ने इस प्रतियोगिता की जानकारी एक वेबसाइट के माध्यम से हुई। इनमें से 15 कंटेस्टेंट्स का सिलेक्शन किया गया। इसमें से सिर्फ चार लोग ही फाइनल के लिए सिलेक्ट हुए थे। जीत के बाद त्रिपर्णा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए सभी चार कंटेस्टेंट्स को एक मैट्रेस और एक Sleep ट्रैकर दिया गया था। उन सभी को सोने का हुनर दिखाने को कहा गया था।

बचपन से सोने की शौकीन है त्रिपर्णा
 जीत के बाद त्रिपर्णा ने बताया कि उसे बचपन से ही सोने का शौक है। जब भी उसे नींद आती है तो वह बेझिझक अंगड़ाइयां लेने लगती है। त्रिपर्णा के मुताबिक बोर्ड की परीक्षा से लेकर इंटरव्यू की परीक्षा तक वह कई बार नींद से सो गई थी।

त्रिपर्णा अमेरिका के एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। अभी वो वर्क फ्रॉम होम कर रही है। इसके लिए उन्हें रात में जागना पड़ता है। इसकी भरपाई वह दिन भर सो कर पूरा कर लेती है।

Suggested News