बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी की खुशियां बदली मातम में : भतीजी की डोली उठने से पहले उठी बुआ की अर्थी, करंट लगने से हुई मौत

शादी की खुशियां बदली मातम में : भतीजी की डोली उठने से पहले उठी बुआ की अर्थी, करंट लगने से हुई मौत

नवादा. गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर पंचायत के इन्द्रा नगर में सोमवार को इन्द्रा नगर निवासी मुन्नी राजवंशी की 14 वर्षिय पुत्री चांदनी कुमारी उर्फ चांदो की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि किशोरी करंट लगने से बुरी तरह जख्मी हो गई थी। इसके बाद आनन-फानन में परिवार के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मृत्य घोषित कर दिया गया।

मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। जैसे ही मौत की जानकारी स्थानीय थाना को मिली तो तुरंत थाना प्रभारी श्याम सुंदर कुमार गांव पहुंचकर किशोरी के शव को अपने कब्जे में लिया। लेकिन गांव के लोगों ने पोस्टमार्टम करवाने को लेकर सीधा इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस वापस लौट गयी।

मृतक के घर में आज बरात आना था और उसी को लेकर पूरी तैयारी चल रहा थी। बताया जा रहा है कि चांदनी कुमारी मोबाइल चार्ज करने को लेकर रूम में गयी थी। चार्जर लगाते हैं अचानक करंट लग गया। जिसके कारण वह पूरी तरह झुलस गयी। अस्पताल ले जाने के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दी। मौत की खबर मिलने के बाद पूरे इलाका में कोहराम मच गया है। डोली उठने से पहले गांव से अर्थी निकालने का इंतजाम किया जा रहा है।

Suggested News