बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाइक से जा रहे मुखिया को पहले बोलेरो से मारा धक्का, फिर घायल पर चढ़ा दी गाड़ी, मौके पर ही निकल गई जान

बाइक से जा रहे मुखिया को पहले बोलेरो से मारा धक्का, फिर घायल पर चढ़ा दी गाड़ी, मौके पर ही निकल गई जान

BANKA : अमरपुर प्रखंड के भरको पंचायत के चर्चित मुखिया प्रवीण झा को एक बोलेरो से कुचल दिया गया> जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर  ही हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मुखिया को कुचलने के बाद बोलेरो चालक गाड़ी को लेकर भागने लगे। उसी क्रम में बल्लीकित्ता नहर के पास पीछा कर रहे कुछ ग्रामीणों ने बोलेरो गाड़ी को पकड़ लिया और  तोड़फोड़ की। मोके से चालक फरार  होने में सफल रहा। जब्त बोलेरो  भरको गांव के ही एक डीलर राजीव चौधरी के पत्नी के नाम बताया जा रहा है।

कुछ ग्रमीणों ने बताया कि प्रवीण झा अपनी बाइक से भरको पंचायत से  अपने घर बाजा  की ओर आ रहे थे। उसी क्रम में इंगलिशमोड़-शंभूगंज मुख्यमार्ग के पास पंचायत भवन के समीप पीछे से बोलोरो ने उसे धक्का मार दिया। धक्का लगने से सड़क पर बाइक सहित गिरने के बाद पुन:  बोलेरो चालक ने बोलोरो को पीछेकर कुचल दिया। जिससे उसकी मौत  मौके पर ही हो गई। 

दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है।  घटना स्थल  पर एस डी पीओ दिनेशचंद्र श्रीवास्तव अमरपुर इंस्पेक्टर प्रमोद राव ,थानाध्यक्ष सफदर अली, एस आई अरुण सिंह सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थ्ल पर पहुंचकर मामले की छानबीन  की और  कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया । बोलोरो जब्त के बाद राजीव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस  सघन छापेमारी कर रही है। फिलहाल इस घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। हालांकि एस डी पीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष सबदर अली ने दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।

डीलर राजीव चौधरी का रद्द करवाया था लाइसेंस

प्रवीण आरटीआई कार्यकर्ता भी थे। इसके पूर्व भी आरटीआई को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुखिया प्रवीण की शिकायत पर डीलर राजीव चौधरी का लाईसेंस रद हुआ था। इस कारण भी मुखिया के कुचलने की चर्चा हो रही है। अविवाहित प्रवीण अमरपुर विधान सभा क्षेत्र से कई बार निर्दलीय चुनाव भी लड़े थे। सामाजिक कार्यो में उनकी अधिक भागीदारी रहने के कारण कई लोगों से उनका विवाद हुआ था। पिछले वर्ष कुछ महिलाओं ने उनके खिलाफ केस भी किया था। इस क्रम में बात सामने आयी थी कि कुछ विरोधियों द्वारा मुखिया के खिलाफ केस किया गया है। 

Suggested News