बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रंगदारी नहीं देने पर मुखिया के पिता को गोलियों से भूना, हालत गंभीर

रंगदारी नहीं देने पर मुखिया के पिता को गोलियों से भूना, हालत गंभीर

BHAGALPUR : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को सरेआम गोलियों से भून डाला है। घायल व्यक्ति की पहचान भागलपुर-नवगछिया के लत्तीपुर उत्तर पंचायत के मुखिया के पचास वर्षीय पिता अर्जुन ततमा के रुप में हुई है। घटना में गंभीर रुप से घायल अर्जुन को इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। घटना के पीछे का कारण रंगदारी नहीं दिया जाना बताया जा रहा है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि लत्तीपुर उत्तर पंचायत के मुखिया अनिता देवी के पिता अर्जुन ततमा आज किसी काम से बाहर जा रहे थे। उसी दौरान कुछ अपराधियों ने सरेराह घेरकर उनपर गोलियों की बौछार कर दी। इस घटना में उन्हें तीन गोलियां लगी है। घटना की सूचना मिलते ही बिहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच घायल अर्जुन ततमा को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है। 

इधर मामले को लेकर मुखिया अनिता देवी की ओर से विहपुर थाना में 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। मुखिया ने सुधीर यादव, मंटू यादव, संटू यादव, पिंटू यादव, पप्पू यादव, गजाधर यादव, सुमन यादव समेत 15 लोगो को नामजद बताते हुए अन्य के खिलाफ आपराधिक वारदातों को अंजाम देने और गोली चलाने का आरोप लगाया है। 

अपने आवेदन में मुखिया ने पमंचायत योजना के कार्य में बाधा देने और सलाना पांच लाख रूपया रंगदारी की मांग करने का आरोप लगाया है।

Suggested News