बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज़ की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

दहेज़ की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

GOPALGANJ : जिले के भोरे में दहेज़ की मांग पूरी नहीं होने पर एक नवविवाहिता को उसके ही ससुराल वालों ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया। घटना भोरे थाना इलाके के सुमेरी छापर गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कटेया थाना इलाके के बंनकटिया टोला टांड गांव निवासी दुलार यादव की बहन सुभावती की शादी भोरे थाना क्षेत्र के सुमेरी छापर गांव निवासी विकास यादव के साथ पिछले साल 24 फरवरी को हुई थी। 

शादी के पांच माह तक ससुराल वालों ने सुभवती को ठीक ठाक से रखा। बाद में ससुराल वालों ने सिकड़ी और अंगूठी के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जब मांग पूरी नहीं की तो ससुराल वालों ने महिला की हत्या कर शव को साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिया। 

इस मामले में विवाहिता के भाई दुलार यादव ने अपने बहनोई विकाश यादव,बरई बगहवा गांव निवासी राज किशोर चौरसिया सहित छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में भोरे थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने कांड दर्ज कर अनुसंधान तेज कर दी है। सभी आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News