बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : संतान नहीं होने पर ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, पति और ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : संतान नहीं होने पर ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, पति और ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

NAWADA : जिले के अकबरपुर थाना इलाके के पकरी गांव में संतान पैदा न करने पर महिला की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। अंतिम संस्कार से पहले श्मशान घाट जाकर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। मृतिका के मायकेवालों की शिकायत के आलोक में पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है की हिसुआ थाना क्षेत्र के घुरिहा गांव के सुनील कुमार ने अपनी पुत्री पम्पी कुमारी 29 वर्ष की शादी 8 वर्ष पूर्व हिंदू रीति - रिवाज से पकरी गांव निवासी शैलेंद्र सिंह के पुत्र नीतीश कुमार के साथ किया था। कई साल बीतने के बाद भी दोनों के एक भी बच्चे नहीं हुए। संतान प्राप्ति को लेकर पति - पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था। परिजन बराबर महिला को प्रताड़ित किया करते थे। दोनों परिवार के बीच इस मसले पर पंचायत भी हुई थी। कुछ दिनों पूर्व पति और ससुराल वालों ने दहेज और संतान नहीं होने पर मारपीट किया। तबीयत बिगड़ी तो उसे इलाज के लिए नवादा फिर पटना ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रात में ही शव पकरी गांव लाया गया। गुरुवार को शव को जलाने के लिए गांव के श्मशान घाट ले जाया गया था। इसकी सूचना किसी ने मृतिका के पिता को दे दी। जिसके बाद पिता ने इसकी सूचना अकबरपुर थाना को दी।

सूचना के बाद थानाध्यक्ष अजय कुमार दलबल के साथ पहुंचे और श्मशान घाट से शव को बरामद कर लिया। वहीं से पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि लड़की के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पति व ससुर को गिरफ्तार किया गया है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News