बिहार में अपराधियों के बढ़ते मनोबल ने पुलिस को उलझाया, घटना के 24 घंटे बाद भी अब तक नहीं मिला कोई सुराग, प्रशासन परेशान
PATNA: पटना के पॉश इलाके में दिन दहाड़े लूट और स्वर्ण व्यापारी के पुत्र को गोली मारकर घायल करने मामले में पटना पुलिस के अबतक हाथ खाली है। घटना के 24 घंटे बाद भी पटना पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज के अलावे कोई ठोस सबूत अपराधियों को चिन्हित करने में नहीं जुट पाया है। दरअसल, घायल स्वर्ण व्यापारी से एहतेशाम अली अब बिल्कुल स्वस्थ है। स्वर्ण व्यापारी पिता अंसार अली के बातों में पुलिस की पूछताछ में विरोधावास बताया गया था।
पटना एसएसपी के दिए बयान कि मानें तो स्वर्ण व्यापारी ने दिल्ली से कुल कितना सोना लेकर पटना दुकानदारों को देने पहुंचा था इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी। वहीं अनुमानित तौर पर पांच से सात किलो gold के लाने और 2 किलो शेष बचे जो बैग को लुटेरों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के डाक बंगला स्थित दो बाइक पर सवार 4 की संख्या में अपराधियों द्वारा लूट की घटना और उसका विरोध करने पर गोली मारकर व्यापारी पुत्र को घायल कर फरार हुए थे। हालांकि इस मामले की सूचना पर पटना पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
घटना स्थल पर गुरुवार को सेंट्रल एसपी,कोतवाली लॉ एंड आर्डर डीएसपी, कोतवाली थाना पुलिस, एसटीएफ, डॉग स्क्वायड और FSL की टीम ने हर बारीकियों के साथ अपराधियों के एक घटना स्थल पर छोड़े गए चप्पल के सहारे उन्हें उनके भागने के डायरेक्शन पर छानबीन की गई है। फिलहाल इस मामले की जानकारी देते हुए सेंट्रल एसपी चन्द्र प्रकाश ने बताया कि घटना के हर बिंदुओं और पूर्व में हुए इस तरह के घटनाओं का आंकलन कर अपराधियों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस कई स्वर्ण दुकानदारों से जहां दिल्ली के स्वर्ण व्यापारी अंसार अली ने जेवरात की डिलिवरी ऑर्डर पर की है। उनसे भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सेंट्रल एसपी ने कहा की चुनौती बहुत बड़ी है। घटना के जल्द उद्भेदन को लेकर कई टीमों का गठन किया गया है।अपराध और अपराधी कभी बच नहीं सकता जल्द शामिल अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
पटना से अनिल की रिपोर्ट