बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुख्यात नक्सली रामपति भुइंया औरंगाबाद से गिरफ्तार, झारखंड़ सरकार ने घोषित कर रखा है 1 लाख इनाम

कुख्यात नक्सली रामपति भुइंया औरंगाबाद से गिरफ्तार, झारखंड़ सरकार ने घोषित कर रखा है 1 लाख इनाम

AURANGABAD : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात नक्सली रामपति भुइयां को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रामपति भुइंया पर झारखंड सरकार की ओर से एक लाख का इनाम घोषित है। 

औरंगाबाद एसडीपीओ अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कुख्यात नक्सली रामपति भुइंया ढिबरा थाना क्षेत्र के केवलाहा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया हुआ है। उक्त सूचना के आधार पर तत्तकाल जिला पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए केवलाहा गांव में छापेमारी की और रामपति भुइयां को गिरफ्तार कर लिया। 

एसडीपीओ ने बताया कि रामपति भुइयां पर बिहार समेत झारखंड के कई थानों नक्सली हमले के मामले दर्ज है। वहीं झारखंड सरकार ने इसपर 1 लाख रुपये इनाम की घोषणा भी कर रखा है।  

औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट

Suggested News