बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NALANDA में सामने आया महिला पुलिस का अमानवीय चेहरा, महिलाओं को बाल पकड़कर घसीटते हुए थाने ले गई

NALANDA में सामने आया महिला पुलिस का अमानवीय चेहरा, महिलाओं को बाल पकड़कर घसीटते हुए थाने ले गई

NALANDA : अस्थावां थाना अंतर्गत बाजार इलाके में जेवर दुकान में चोरी की संदिग्ध दो महिलाओं को मंगलवार को भीड़ पकड़ ली। चर्चा है कि महिलाओं की भीड़ पिटाई कर रही थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर आ गई। महिला व पुरुष पुलिसकर्मी किसी तरह दोनों महिलाओं को भीड़ से बचाकर थाने ले जा रहे थे। इस दौरान एक कर्मी सादी वर्दी में था। जो एक महिला को बाल पकड़ उसे घसीट रहा था। तमाशबीनों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बाल पकड़कर घसीटने वाला पुलिस कर्मी है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। फुटेज में दोनों महिलाएं भी आपस में झगड़ा करती नजर आ रही है। 

बताया जा रहा है कि कोर्णाक ज्वेलर्स नामक दुकान से 15 दिन पहले जेवर की चोरी हुई थी। शातिर महिलाओं की करतूत दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद थी। अचानक संदिग्ध महिलाओं को देखने पर लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ उनकी पिटाई करने लगी। दुकानदार से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

 पुलिस को देख दोनों ने उनके साथ थाने जाने को इनकार कर दिया। इस दौरान एक महिला सिपाही महिला की बाल खींचकर थाने ले जाने लगी। वहीं एक और महिला को सादे लिबास में एक युवक बाल पकड़कर घसीटते हुए थाने ले जाने लगा। दोनों महिला खुद को बेकसूर बता रही थी।

दोनों महिलाओं की उम्र करीब 28 से 30 साल बताई जा रही है। वहीं पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों की पहचान की जा रही है। ज्वेलरी शॉप के मालिक से सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाने की मांग की है। महिलाएं की पहचान अबतक नहीं हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि चोरी के संदेह में भीड़ दो महिलाओं को पकड़ ली थी। स्थिति मॉब लिचिंग की हो गई थी। किसी तरह पुलिस महिलाओं को भीड़ से बचाकर थाने लाई। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होंगे। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संबिधित पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। 

Suggested News