बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BPSC PAPER LEAK : औरंगाबाद में पटना से गयी जांच टीम ने युवक को किया गिरफ्तार, ग्रामीणों ने कहा-यकीन नहीं होता

BPSC PAPER LEAK : औरंगाबाद में पटना से गयी जांच टीम ने युवक को किया गिरफ्तार, ग्रामीणों ने कहा-यकीन नहीं होता

AURANGABAD : बीपीएससी पेपर लीक कांड का तार औरंगाबाद से भी जुड़ रहा है। लीक कांड की जांच कर रही पटना से आई टीम ने कुटुम्बा प्रखंड के झखरी गांव से सुधीर कुमार नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक पिछले सात-आठ माह से गांव पर ही रह रहा था। इस बार की बीपीएससी परीक्षा में शामिल भी नही हुआ था। 

हालांकि सरकारी सूत्रों का कहना है कि सुधीर की पेपर लीक में संलिप्तता है और उसके खिलाफ साक्ष्य मिले है। वही सरकारी दावे के विपरीत झखरी गांव के लोगो को सुधीर की बीपीएससी पेपर लीक में संलिप्तता पर यकीन नही है। सुधीर के पिता राजदेव सिंह ने बताया कि उनका पुत्र पिछले छः सात माह से गांव पर ही रह रहा था। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से पटना में ही रहकर उसने पढ़ाई की है। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई और कंपीटिशन की तैयारी करता था। गांव के लोगो को भी सुधीर के बीपीएससी पेपर लीक में शामिल होने पर यकीन नही है। 

गांव के राधेश्याम सिंह एवं गोपाल सिंह कहते है कि वे सुधीर को बचपन से लेकर आजतक देख रहे है। वह सीधा साधा लड़का था। वह किसी तरह का नशा तक नही करता था। वह जब भी गांव आता था तो गांव के सभी लोगों से मिलता जुलता था। सबसे घुल मिलकर बात करता था। वह नेक और होनहार लड़का था। वह लगातार कंपीटिशन परीक्षा दे रहा था। सफलता नही मिलने के बावजूद वह निराश नही होता था, बल्कि फिर से तैयारी में लग जाता था। उन्हे एकदम यकीन नही है कि सुधीर इस तरह का भी काम कर सकता है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

Suggested News