बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिस IPS ने कभी लालू को पिलाया था पानी अब खुद पड़ गया फेरा में

जिस IPS  ने कभी लालू को पिलाया था पानी अब खुद पड़ गया फेरा में

PATNA :  जिस IPS  अफसर ने लालू प्रसाद जैसे दिग्गज नेता के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी, लगातार छह घंटे तक पूछताछ की थी, आज वो खुद भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गया है। CBI  में नम्बर दो की हैसियत रखने के बाद भी उसके खिलाफ रिश्वतखोरी का FIR दर्ज हो चुका है। इस अफसर का नाम है राकेश अस्थाना। चारा घोटाला जांच में जो अफसर हीरो बन कर उभरा था आज वो विलेन बनने के कगार पर है।

अस्थाना ने की थी लालू से 6 घंटे लगातार पूछताछ

राकेश अस्थाना रांची के रहने वाले हैं। रांची के सेंट जेवियर्स स्कूल से पढ़ाई के बाद उन्होंने जेएनयू से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। 1984 में IPS  के लिए चुने गये थे। वे गुजरात कैडर के IPS अफसर हैं। उनका नाम तब सुर्खियों में आया था जब उन्हें 1996 में चारा घोटला मामले का जांच अधिकारी बनाया गया था। यू एन विश्वास के मातहत राकेश अस्थाना ने चारा घोटाला मामले की सख्ती से जांच की थी। इस जांच के आधार पर अस्थाना ने 1997 में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को मुख्य आरोपी बनाते हुए चार्जशीट दाखिल की थी। इतना ही नहीं अस्थाना ने मुख्यमंत्री रहते लालू प्रसाद से लगातार छह घंटे तक पूछताछ की थी। उस समय बिहार ही नहीं पूरे देश में लालू प्रसाद की तूती बोलती थी। लालू सीएम थे लेकिन पीएम बनाने की हैसियत रखते थे। ऐसे में कोई अफसर लालू प्रसाद से पूछताछ करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। लेकिन अस्थाना ने ऐसा किया था। अस्थाना की सख्त जांच का ही नतीजा है कि लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिये गये।

अस्थाना अब क्यों बन रहे खलनायक ?

राकेश अस्थान अब CBI  के स्पेशल डायरेक्टर हैं। कांग्रेस आरोप लगाती रही है कि अस्थाना नरेन्द्र मोदी के करीबी हैं। राकेश अस्थान पर आरोप है कि उन्होंने मांस कारोबारी मोइन कुरैशी को लाभ पहुंचाने के लिए बिचौलिये के जरिये तीन करोड़ रुपये की रिश्वत ली है। उस समय अस्थाना मोइन कुरैशी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रहे थे। हैदराबाद के बिजनेसमैन सतीश बाबू सना की शिकायत पर अस्थाना के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। अब CBI  ने राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। 2016 में अस्थाना की पुत्री की शादी गुजरात के बड़ोदरा में हुई थी। इस शादी में बड़ोदरा के चार बड़े होटलों का उपयोग किया गया था। CBI  ने इस शादी में हुए खर्चे और होटलों के भुगतान के बारे में ब्यौरा जुटाना शुरू कर दिया है। इस शादी से पहले जो संगीत समारोह हुआ था उसका आयोजन एक फॉर्म हाउस में किया गया था। यह फॉर्म हाउस चेतन संदेसरा नामक एक व्यसायी का है जिस पर बैंक के 5 हजार करोड़ का कर्ज पचाने का केस चल रहा है।

Suggested News