बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश पर गरजे चिराग, कहा - बाढ़ की रोकथाम के लिए नहीं है कोई योजना, हर साल हजारों करोड़ का हो रहा है घोटाला

CM नीतीश पर गरजे चिराग, कहा - बाढ़ की रोकथाम के लिए नहीं है कोई योजना, हर साल हजारों करोड़ का हो रहा है घोटाला

HAJIPUR : खबर वैशाली के भगवानपुर से है। जहां सदर अनुमंडल अंतर्गत लोजपा संसद चिराग पासवान ने बिहार में आई बाढ़ को लेकर नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला चिराग पासवान ने कहा कि बाढ़ की रोकथाम के लिए सरकार की कोई योजना नहीं है बल्कि हर साल तटबंध के निर्माण के नाम पर हजारों करोड़ का घोटाला किया जाता है।

उन्होंने कहा कि बाहर का स्थाई समाधान सरकार की प्राथमिकता में शामिल नहीं है। जिसके चलते लोगों को हर साल बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ती है। उन्होंने इसके लिए सीधे सीएम नीतीश कुमार निशाने पर लिया और कहा क्यों नहीं बिहार की गरीबी और कमियां नहीं दिखाई देती। वहीं जब उनसे चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस द्वारा शुरू किए जाने वाले आभार यात्रा मामले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सवालों से कन्नी काट आते हुए महज इतना कहा कि उन्हें बधाई देता हूं

 इससे पहले चिराग पासवान महुआ के कन्हौली में राजा वीर शैलेश पूजा में सम्मिलित हुए जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। उसके बाद राजापाकर के बेलकुंडा में राजा वीर शैलेश एवं वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल का प्रतिमा का अनावरण किया इसके अलावा भगवानपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुआ इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा

Suggested News