बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में वाहन लूट गिरोह का सरगना गिरफ्तार, लूटी बाइक पुलिस ने किया बरामद

नवादा में वाहन लूट गिरोह का सरगना गिरफ्तार, लूटी बाइक पुलिस ने किया बरामद

NAWADA : जिले के कौआकोल थाना की पुलिस ने वाहन लूट की घटना काे अंजाम देने वाले अपराधी को गिरफ्तार किया है। दरअसल शनिवार को जमुई जिला से वाहन लुटेरा को गिरफ्तार कर पुलिस नवादा लायी हैं। उसके पास से लूटी गई बाइक भी बरामद की गई है। पकड़ा गया अपराधी गुड्डू यादव जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के भलुआनी गांव का रहने वाला है। 

कौआकाेल थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने बताया कि 29 सितंबर को उसने बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। बताया जा रहा है की थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव निवासी जवाहर लाल कौआकोल से अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी छबैल के समीप घात लगाकर बैठे अपराधी ने रास्ता रोक लिया। बाइक सवार से मारपीट करते हुए वाहन लूट लिया और फरार हो गए। 

उन्होंने बताया की घटना के बाबत पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके आलोक में जांच की गई। जिसमें गुड्डू के बारे में जानकारी मिली थी। गुप्त सूचना पर अपराधी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके घर से लूटी गई बाइक भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपित को जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार शख्स वाहन लूट गिरोह का सरगना बताया गया है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News