बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेपाल में बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने वाले नेता जी बन गये प्रखंड प्रमुख

नेपाल में बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने वाले नेता जी बन गये प्रखंड प्रमुख

MOTIHARI : जिस नेता का बारबालाओं के साथ डांस करते वीडियो वायरल हुआ था वे प्रखंड प्रमुख के पद पर निर्विरोध जीत गये। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रखंड प्रमुख के चुनाव को स्थगित करने की मांग की गयी थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 

प्रखंड प्रमुख के लिए हुआ चुनाव

दो दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें कुछ नेता नेपाल में शराब के पैमाने के साथ बारबालाओं के साथ डांस कर रहे थे। इस वीडियो में दिखायी पड़ने वाले एक नेता बालदेव पासवान भी थे। आज पूर्वी चम्पारण के पताही में प्रखंड प्रमुख का चुनाव हुआ। इसके पहले अमीरी बैठा पताही के प्रखंड प्रमुख थे लेकिन विश्वास मत हार जाने के बाद उनकी कुर्सी चली गयी थी। नये प्रमुख के चुनाव के पहले नेपाल में पार्टी हुई थी जिसमें बालदेव पासवान समेत कई पंचायत समिति के सदस्य शामिल हुए थे। इसी पार्टी का वीडियो वायरल हुआ था। इसके आधार पर चुनाव प्रक्रिया रोकने की मांग की गयी थी। लेकिन चुनाव अधिकारी ने ये मांग नहीं मानी।  

बालदेव पासवान बने प्रखंड प्रमुख

पताही प्रखंड में कुल 21 पंचायत समिति सदस्य हैं। एक सदस्य के निधन के कारण अभी कुल सदस्यों की संख्या 20 ही है। पूर्व प्रखंड प्रमुख अमीरी बैठा ने फिर उम्मीदवार बनने का दावा पेश किया जिसे चुनाव अधिकारी ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव हारने की वजह से वे फिर उम्मीदवार नहीं बन सकते। इसके बाद अमीरी बैठा समेत 9 सदस्यों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। इस वजह से बालदेव पासवान को 11 सदस्यों का समर्थन मिल गया और वे निर्विरोध प्रखंड प्रमुख चुन लिये गये।

Suggested News