बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी की राह पर चल रहे महागठबंधन के नेता एक फोन पर जनता की कर रहे सेवा, आनन-फानन में पहुंचे सदर अस्पताल

 तेजस्वी की राह पर चल रहे महागठबंधन के नेता एक फोन पर जनता की कर रहे सेवा, आनन-फानन में पहुंचे सदर अस्पताल

NAWADA : कांग्रेस के नवादा जिला अध्यक्ष सतीश कुमार अचानक सदर अस्पताल पहुंच गए। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मच गई। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के कई वार्डो की व्यवस्था का भी जायजा लिया। जिससे वे काफी संतुष्ट दिखे। 

जिला अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि पकरीबरावां के राजे बीघा निवासी अभिमन्यु कुमार की पत्नी निर्मला कुमारी की तबीयत खराब थी जिसके कारण उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती थी। सदर अस्पताल में कुछ परेशानी हो रही थी। जिसके बाद उनके परिजन हमें कॉल किए। उनके कॉल पर ही सदर अस्पताल पहुंचे हैं। सदर अस्पताल के डॉक्टर से मिलकर सही इलाज करने को कहा गया है। 

सदर अस्पताल की व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले से तो अब सदर अस्पताल की व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। कुछ खामियां है, उसे भी जल्द ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार की कोशिश है कि सभी लोगों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले। हमारे महागठबंधन के तमाम नेता पूरी अस्पताल की व्यवस्था पर पहली नजर रखे हैं और जनता कि किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो हम लोग तुरंत वहां पहुंचकर समस्या का निष्पादन करते हैं।

 ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक महिला की काफी तबीयत डिग्री की और लगातार उसे रेफर करने की बात कही जा रही थी जब इस मामले में हम ने डॉक्टरों से बातचीत की तो उन्होंने बताया फिर जो सुविधा नहीं था वह सुविधा मिलते ही महिला को रेफर नहीं किया गया और नवादा की ही अस्पताल में प्रसूति महिला की डिलीवरी की गई और यहां पर सभी व्यवस्था उपलब्ध कराया गया।

Suggested News