बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर के मेन गेट पर पड़ा था ताला, अंदर पड़ी थी मां-बेटे की लाश

घर के  मेन गेट पर पड़ा था ताला, अंदर पड़ी थी मां-बेटे की लाश

NEWS4NATION DESK : घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों द्वारा दी  गई सूचना पर पहुंची पुलिस घर के अंदर का नजारा देखकर दंग   रह गई। मेन दरवाजे पर ताला  लगा और अंदर मां-बेटे की लाश पड़ी थी। मामला नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके की है। 

नार्थ-वेस्ट दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में मां-बेटे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को तीन-चार दिन पहले अंजाम दिया गया। घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने मंगलवार सुबह पुलिस को जानकारी दी। दल-बल के साथ पहुंचे डीसीपी ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर महिला और उनके नाबालिग बेटे का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान 36 वर्षीय पूजा और 12 वर्षीय बेटे हर्षित उर्फ हर्ष के रूप में हुई है। दोनों के शव के-ब्लॉक जहांगीरपुरी के उनके घर में ही मिले। करीब दो साल पहले पूजा के पति का बीमारी में निधन हो गया था। पूजा का परिवार और मायके वाले पास ही रहते हैं। 

बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने दो-तीन दिन से मां-बेटे को नहीं देखा था। घर के बाहर ताला था। लूटपाट के निशान नहीं मिले हैं। पड़ोसियों ने भी शोर नहीं सुना। पुलिस का अंदाजा है, हत्यारे जानकार थे। पूजा का शव अलग कमरे में था। उनकी पीठ पर चाकू के निशान हैं। बेटे का गला रेता गया था। उसका शव बाहर मिला। वहीं जांच के दौरान पुलिस को आसपास लगे CCTV में 2-3 शख्स दिखे हैं।  पुलिस मामले   की जांच में जुटी है। 

Suggested News