बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हैवानियत की सारी सीमाओं के दिया लांघ, पोती की उम्र की मासूम को बनाया हवश का शिकार

हैवानियत की सारी सीमाओं के दिया लांघ, पोती की उम्र की मासूम को बनाया हवश का शिकार

KISHANGANJ : जिले से हैवानियत की घटना सामने आई है। जहां एक 60 वर्षीय वृद्ध ने 10 वर्ष की मासूम को अपने हवश का शिकार बनाया है। घटना की शिकार बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

 घटना के संबंध में बताया गया है कि सदर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में पान की दुकान चलाना वाला बिरेन्द्र प्रसाद नामक 60 वर्षीय शख्स ने 10 वर्षीय बच्ची को चाकलेट देने के बहाने बुलाया। फिर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची के परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

वहीं आरोप विरेन्द्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

किशनगंज से साजिद हुसैन की रिपोर्ट

Suggested News