बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति और बच्चों पर भारी पड़ा ‘मिस कॉल’ का प्यार, उम्र में 11 साल छोटे प्रेमी संग फरार हुई महिला

पति और बच्चों पर भारी पड़ा ‘मिस कॉल’ का प्यार, उम्र में 11 साल छोटे प्रेमी संग फरार हुई महिला

JEHANABAD : कहा जाता है की प्यार अँधा होता है। प्रेम में पड़े लोग भी अंधे हो जाते हैं। एक ऐसा ही मामला जहानाबाद शहर में देखने को मिल रहा है। जहां 30 वर्ष की दो बच्चे की मां 19 वर्ष के युवक के साथ फरार हो गई। बताया जाता है कि उटा मोहल्ले की निवासी रंजीत सिंह की शादी प्रिया कुमारी नामक लड़की से लगभग 10 वर्ष पूर्व हुआ था। दोनों के शादी के बाद खुशी-खुशी जीवन बीत रही थी। लड़की के दो बच्चे भी हुए। लेकिन लगभग 2 वर्ष पूर्व लड़की के मोबाइल से एक लड़के के मोबाइल नंबर पर मिस कॉल गया। 

इसके बाद शहर के अरवल मोड के समीप किराए के मकान में रहने वाला सुजीत कुमार से लड़का एवं लड़की से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। दोनों के बीच प्यार की पींगे बढ़ने लगी। यहीं नहीं दोनों ने मिलना जुलना भी शुरू कर दिया। लेकिन लड़की के ससुराल वाले को इसकी भनक नहीं लगी। दोनों एक साथ मरने जीने की कसम खाकर जहानाबाद शहर छोड़ कर भाग गए। जैसे ही लड़की ससुराल छोड़कर भागी ससुराल वाले में कोहराम मच गया। पत्नी के भागने के बाद पति ने एक लिखित शिकायत नगर थाने में सुजीत कुमार समेत उसके परिजन पर दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस के दविश के कारण दोनों नगर थाना में आ पहुंचे। सुजीत कुमार ने बताया कि मैं पहले गोवा गया। लगभग 1 महीने तक वहां रहा। इसके बाद मुंबई आ गया और मुंबई में कमरा लेकर दोनों रहने लगे। 

जब पैसा खत्म हो गया तो पेंट के कंपनी में काम करने लगा। जब मुझे अपने परिवार से बात हुई तो परिवार ने कहा कि अपने घर चले आओ। पुलिस से सफाई देने के बाद चले जाना। इसके बाद लड़का लड़की दोनों नगर थाना पहुंच गए। लड़के के परिजन एवं लड़की के परिजन भी थाना पहुंचे। ससुराल वाले लड़की को समझा-बुझाकर ससुराल ले जाना चाहते हैं। लेकिन लड़की ने कहा कि हम दोनों ने एक साथ मरने जीने की कसम खा रखी है। एक मंदिर में दोनों ने शादी भी रचा लिया है। इसलिए हम ससुराल नहीं जाएंगे। लड़का लड़की का कहना है कि हम लोग दोनों एक साथ ही रहेंगे। पुलिस लड़के को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। लेकिन जिस तरह से यह घटना हुई। शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने सही कहा है प्यार में उम्र की कोई बंधन नहीं होता है। इसका ताजा उदाहरण इस घटना में देखने को मिल रहा है।

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट 

Suggested News