बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रेस्टोरेंट में बैठकर मस्ती कर रहे थे प्रेमी युगल, घरवालों ने पकड़ करा दी शादी

रेस्टोरेंट में बैठकर मस्ती कर रहे थे प्रेमी युगल, घरवालों ने पकड़ करा दी शादी

NALANDA : जिले के लहेरी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल की लड़की वालो ने पकड़ शादी करा दी। घटना के संबंध में बताया गया है कि शिवपुरी मोहल्ला निवासी रानी का प्रेम-प्रसंग पिछले 4 साल से विक्की नामक लड़के से चल रहा था। लड़की के घरवाले उसकी हरकतों से तंग आकर उसे ननिहाल भेज दिया था। 

शनिवार को कॉलेज में एडमिशन कराने के लिए उसे घर बुलाया गया था। बताया जा रहा है जब वह एडमिशन कराने कॉलेज गई तो उसका प्रेमी भी वहां पहुंच गया। उसके बाद दोनो एक रेस्टोरेंट में चले गए। 

रेस्टोरेंट में लड़की के एक रिश्तेदार ने दोनो को देख लिया और पकड़ पहले थाना ले गया। जहां लड़की और लड़के के बालिग होने की वजह से पुलिस और  बुद्धिजीवियों की पहल पर दोनो की शादी करा दिये जाने की बात की गई।

इसके बाद लड़की के घरवालों ने दोनो की शादी करा दी।

नालंदा से राज की रिपोर्ट  

Suggested News