बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना वाले आशिक ने महबूबा को दिया सरेआम गच्चा, वरमाला के बाद बाथरुम के बहाने मंडप में छोड़ भागा, दुल्हन करती रह गई इंतजार

पटना वाले आशिक ने महबूबा को दिया सरेआम गच्चा, वरमाला के बाद बाथरुम के बहाने मंडप में छोड़ भागा, दुल्हन करती रह गई इंतजार

PATNA: पटना में धूमधाम से चल रही शादी की रस्मों पर उस वक्त ग्रहण लग गया, जब बीच शादी से उठकर दूल्हा ‘फरार’ हो गया। शादी पूरी किए बगैर दूल्हे के गायब हो जाने से वधु पक्ष की तो जैसे सांसे ही थम गई। दूल्हे की काफी खोजबीन की गई, दोस्तों से पूछा गया, मगर नतीजा सिफर ही रहा। भरे समारोह से दूल्हे के गायब हो जाने की खबर आग की तरह फैल गई। कई घंटे तक चले ड्रामे के बाद दुल्हन सहित वधु पक्ष बैरंग वापस लौट गए।

यह अजीबोगरीब मामला पटना जिले के पालीगंज का बताया जा रहा है। जहां रविवार को दुल्हिन बाजार स्थित उलार मंदिर में शादी के लिए दोनों पक्ष के लोग जमा हुए। शादी की रस्में शुरू हुई। महिलाएं शादी की गीत मंडप में गा रही थी। जयमाला की रस्में भी राजी खुशी पूरी हुई। लड़के ने लड़की के गले में ढोलना भी पहना दिया। जैसे ही लड़की के मांग में सिंदूर भरने की रस्म आई, लड़का ने अचानक ही शौच के लिए जाने की बात कही और बीच मंडप से उठकर चला गया। बात यहीं तक रहती तो सही भी रहता। काफी देर तक जब दूल्हा वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। काफी खोज खबर के बाद भी जब लड़के का कुछ पता नहीं चला तो लड़की पक्ष के लोग वापस घर लौट गए। मिली जानकारी के अनुसार नरौली गांव की एक लड़की को फुलवारीशरीफ के एक लड़के से कुछ वर्ष पूर्व प्यार हो गया। दोनों ने आपस में शादी करने का विचार बनाया। शादी के लिए दोनों ने अपने परिवार के लोगों को राजी भी कर ली। पीड़िता अब न्याय की गुहार लगाए रही है मगर फिर भी उसका आरोप है कि वह लाचार हो गई है क्योंकि कोई उसकी मदद नहीं कर रहा है। 

दुल्हिन बाजार थानेदार से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें यह सूचना मिली थी कि उलार मंदिर में नाबालिक बच्ची के साथ शादी का मामला है। पुलिस जब वहां पहुंची तो पुलिस के डर से लड़का पक्ष के लोग वहां से भाग खड़े हुए। थानेदार ने बताया कि सर्टिफिकेट के अनुसार लड़की की उम्र 16 वर्ष है और वह अभी नाबालिग है। थानेदार के मुताबिक फिलहाल मामले में छानबीन की जा रही है।

Suggested News