बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : प्रेमी जोड़े ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ रचाई शादी, मान मनौव्वल के बाद माने परिजन

BIHAR NEWS : प्रेमी जोड़े ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ रचाई शादी, मान मनौव्वल के बाद माने परिजन

JEHANABAD : आजकल के प्रेमी जोड़े नए-नए फिल्मों को देख कर घर से भागकर शादी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। हर रोज ऐसी घटनाएं सुर्खियों में रहती है। ताजा मामला बिहार के जहानाबाद जिले में सामने आया है। जहां एक प्रेमी युगल ने अपने माता-पिता से बिना पूछे ही घर से भागकर स्टेशन स्थित बराह भगवान के मंदिर में शादी रचा ली। इधर लड़की के परिजनों को पता चला तो ढूंढते हुए मंदिर पहुंच गए। जहां काफी मान मनौवल के बाद राजी हुए और फिर शादी में शरीक हुए। 

दरअसल शहर के रामगढ़ मोहल्ले के रंजय कुमार का दो साल पहले कड़ौना गांव के उषा कुमारी के साथ आंखे चार हुई। धीरे धीरे दोनो की फोन पर बातें होने लगी। बाते होते होते प्यार का परवान इतना चढ़ गया कि दोनो ने शादी करने का फैसला कर लिया। जिसके बाद इसकी जानकारी घर वालों को दी। जिसके बाद लड़की वाले शादी के लिए राजी नही हुए। आज दोनो कोर्ट मैरेज करने के ख्याल से पूरी प्लानिंग के तहत घर से भाग गए। 

इधर लड़की के घरवालों ने लड़की को घर मे न पाकर इधर उधर खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि रंजय और उषा दोनो स्टेशन परिसर स्थित बराह भगवान के मंदिर में शादी करने पहुंचे है। जानकारी मिलते ही लड़का और लड़की के परिवार भी पहुंच गए। काफी देर तक दोनो में मान मनौवल का दौर चला। जिसके बाद दोनो की शादी मंदिर में रचाई गयी। शादी देखने को लेकर मंदिर में लोगो की भीड़ लग गयी।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News