बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

साथ जीयेंगे साथ मरेंगे ! प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, फिर झाड़ियों में जाकर खा लिया जहर, पढ़िए पूरी खबर

साथ जीयेंगे साथ मरेंगे ! प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, फिर झाड़ियों में जाकर खा लिया जहर, पढ़िए पूरी खबर

NALANDA : राजगीर में साथ जीने मरने की कसमें खाकर एक प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद के प्रेमी युगल ने सोमवार को राजगीर कुंड में स्नान किया। उसके बाद मंदिर में शादी की। शादी करने के बाद प्रेमी युगल ने जरा देवी मंदिर के पास झाड़ियों में जाकर जहर खा लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल से भी रेफर कर दिया गया। 

युवक औरंगाबाद जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित कोइमा गांव निवासी चंद्रदेव सिंह का पुत्र विकास कुमार है। महिला की पहचान खुदमा गांव निवासी मणिकांत वर्मा की पत्नी अनिभा सिन्हा के रूप में की गयी है। 

महिला के परिजन ने बताया कि घटना की जानकारी पाकर वह बिहारशरीफ के लिए रवाना हो गये हैं। उन्होंने घटना के बारे में अनभिज्ञता जतायी है। राजगीर कैसे पहुंची। इसकी जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से विम्स रेफर कर दिया गया है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News