गोपालगंज में होमगार्ड जवान हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 50 हजार के इनामी बदमाश धराया, जमुई से हुई गिरफ्तारी

गोपालगंज में होमगार्ड जवान हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 50 हज

GOPALGANJ : होमगार्ड जवान हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने जमुई से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान जिले के नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव निवासी संजय सिंह उर्फ बंगरी के रूप में की गई है।

दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि कुख्यात अपराधी व होमगार्ड के जवान भोला सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय सिंह उर्फ बंगरी को जमुई पुलिस के सहयोग से नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जमुई के साहोगरा गांव से गिरफ्तार किया गया है जहां वह छिप कर रहता था।  गिरफ्तार अपराधी के ऊपर गोपालगंज पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। इसके साथ ही यह अपराधी कुछ दिनों पूर्व ही गोपालगंज कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि संजय सिंह उर्फ बंगरी नगर थाना के एकडेरवा गांव का रहने वाला है। दो वर्ष पूर्व ही इस शातिर अपराधी ने होमगार्ड के जवान भोला सिंह की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। इस मामले में भी गोपालगंज पुलिस को इसकी तलाश थी। 

एसपी ने बताया कि इस अपराधी के ऊपर अकेले गोपालगंज जिले में 10 से ज्यादा हत्या और लूट के मामले दर्ज हैं। यह आदतन शातिर अपराधी है। इस अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर गोपालगंज पुलिस के द्वारा 50 हजार के इनाम घोषित किए गए थे। उन्होंने बताया कि जनवरी 2024 में इस अपराधी को गिरफ्तार कर गोपालगंज कोर्ट में पेश किया जा रहा था। एडीजे 5 के कोर्ट में पेशी के दौरान वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया था। आज गुप्त सूचना के आधार पर  नगर थाना पुलिस ने जमुई पुलिस के सहयोग से इसे जमुई के साहोगरा से गिरफ्तार किया है। बहरहाल इस अपराधी के गिरफ्तारी के बाद गोपालगंज पुलिस ने राहत की सांस ली है।

Nsmch

REPORT - MANAN AHMAD

Editor's Picks