बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पिंजरे में बंद बाघ को अंगूली कर रहा था शख्स, अचानक फंस गया हाथ, जानें फिर बाघ ने क्या किया उसका हाल

पिंजरे में बंद बाघ को अंगूली कर रहा था शख्स, अचानक फंस गया हाथ, जानें फिर बाघ ने क्या किया उसका हाल

DESK :  किसी जंगली जानवर को बेवजह अंगूली कर परेशान करना मुसीबत को बुला सकता  है। फिर बात जब बाघ की हो तो यह स्थिति और खतरनाक हो जाती है। चिड़ियाघर  से जुड़ा ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति पिंजरे में बंद बाघ को जान बूझकर परेशान करने के लिए अंगूली कर रहा है। लेकिन इसी दौरान उसका हाथ पिंजरे में फंस गया। अपने हाथ को बाहर निकालने के दौरान उस युवक की क्या हालत थी, यह देखा जा सकता है। 

सोशळ मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स चिड़ियाघर में पिंजरे में बंद एक बाघ को परेशान करता है। पिंजरे में कैद बाघ चुपचाप सो रहा था, लेकिन इस शख्स को तो अपनी बाहदुरी दिखानी थी। वो पंजरे के भीतर हाथ डालकर उसे बार-बार परेशान कर रहा था। वो कभी बाघ की पीठ पर मारता है तो कभी उससे गर्दन पर गोंचता है। कभी वो बाघ के काम पर मारता है तो कभी सिर पर। शख्स बार-बार ऐसा कर ही रहा होता है कि तबी उसका हाथ पिंजरे में फंस जाता है। थोड़ी देर तक तो शख्स की मस्ती चलती रही। लेकिन इस दौरान उसका हाथ फंस गया।


फूल गई सांसे

हाथ फंसते ही शख्स की सांसे फूल जाती है। उसे लगता है कि चंद सेकेंड की देरी और बाघ उसके हाथ को कच्चा चबा जाएगा। उसकी हालत खराब हो जाती है। चेहरे की हवाईयां उड़ जाती है। उसकी सांसें अटक जाती हैं। अंत में वह अपने हाथ पिंजरे से खींचने में सफल रहता है। 

गनिमत यह रही कि इस दौरान बाघ ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। अन्यथा अंगूली करने की सजा बाघ क्या देता यह समझा जा सकता है। 


Suggested News