बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : घर के बरामदे में सोये शख्स की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

BIHAR NEWS : घर के बरामदे में सोये शख्स की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

GAYA :  जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के महुएत पंचायत के सरसा गांव में बीती रात अज्ञात अपराधियों द्वारा घर के बरामदे में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज डीएसपी धूरन मंडल, वजीरगंज थाना प्रभारी पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। वही डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई हैं। इधर घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल बन गया है।

घटना के संबंध में मृतक की भाभी ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे थ्रेसर मशीन लेकर घर आए। खाना पीना खाकर घर के बरामदे में सो गए। उसी क्रम में अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका गांव के व्यक्ति से पहले भी लड़ाई झगड़ा हुआ था।  जिसके बाद उन लोगों ने सुरेश यादव को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया था। हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि जो भी इस घटना में शामिल अपराधी हैं।  उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाए। 

इस संबंध में घटनास्थल पर पहुंचे वजीरगंज डीएसपी धूरण मंडल ने बताया कि जानकारी मिली है कि बीती रात अज्ञात अपराधियों ने सुरेश यादव को गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर हम लोग पहुंचे हैं हर बिंदु पर जांच की जा रही हैं। घटना में शामिल अपराधी को जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। घटना के संबंध में प्रथम दृष्टया गोली मारकर हत्या की गई है। वही महुएत पंचायत के मुखिया संतोष कुमार साव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हम लोग घटनास्थल पहुंचे हैं। हम जनप्रतिनिधि होने के नाते जिले के वरीय अधिकारियों से मांग करते हैं कि इस घटना में जो भी लोग शामिल हैं उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News