बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया में हुए कार्यक्रम में भारत के नक्शे से की गई छेड़छाड़, लद्दाख को चीन तो J&K को पाकिस्तान में दिखाया

बोधगया में हुए कार्यक्रम में भारत के नक्शे से की गई छेड़छाड़, लद्दाख को चीन तो J&K को पाकिस्तान में दिखाया

GAYA : बोधगया स्थित सिलौंजा में एक कार्यक्रम के दौरान भारत का मानचित्र को  प्रिंट कर लगाया गया था, जिसमे जम्मू और कश्मीर को भारत के नक्शे से साफ कर दिया गया है। साथ ही लद्दाख को भी भारत के नक्शे से हटाकर चीन में जोड़ दिया है। नक्शे में साफ दिख रहा है की चीन के इलाके में लद्दाख को जोड़ा गया और पाकिस्तान के इलाके  में जम्मू कश्मीर को जोड़ा गया है।

इस विवादित नक्शे को लेकर लोगो में चर्चा बना हुआ है। दरअसल बोधगया में ताईवान से आए लोगो के द्वारा कई महीनो से जैविक खेती के बारे में लोगो को जानकारी दी जा रही है। उन्ही के द्वारा बकरौर गांव के कई गरीबों को आवास बनाकर देने की योजना थी। 

उसी कार्यक्रम के दौरान भारत का मानचित्र बनाया गया था। लेकिन मानचित्र में लद्दाख और जम्मू कश्मीर को जोड़ा नही गया है। मिली जानकारी के अनुसार ताइवान के साथ 12 अन्य देशों के लोग बोधगया में गरीबों को आवास बनाने का कार्य करेंगे। 

सूची फाउंडेशन ने बढ़-चढ़कर कार्य करवा रही है। उसी कार्यक्रम के दौरान ये  पोस्टर लगाई गई थी। उस नक्शे में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को नहीं जोड़ा गया है। जब संस्था के लोगो से संपर्क की गई तो किसी से संपर्क नही हो पाया। हालांकि प्रशासन ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है।

Suggested News