बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जन्मतिथि में हेराफेरी विवाद में फंसी मेयर, कुर्सी पर मंडराने लगा है खतरा

जन्मतिथि में हेराफेरी विवाद में फंसी मेयर, कुर्सी पर मंडराने लगा है खतरा

NEWS4NATION DESK : भागलपुर की मेयर  सीमा साहा की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है। शपथ पत्र के साथ जमा किये गये उम्र से संबंधित दस्तावेज में गड़बड़ी की बात सामने आई है और पुलिस ने उसे सत्य माना है। अगर कोर्ट में इस मामले में मेयर को दोषी पाया गया तो उनकी सदस्यता भी जा सकती है।

दरअसल भागलपुर की मेयर सीमा साहा की उम्र को लेकर हुए केस को पुलिस अनुसंधान में सत्य पाये जाने के बाद कई तरह की बातें सामने आने लगी हैं। कानून के जानकार कह रहे हैं कि कोर्ट में इस मामले में अगर मेयर को दोषी पाया गया तो उनकी कुर्सी भी जा सकती है। उनकी वार्ड पार्षद की सदस्यता भी खत्म हो सकती है।

मेयर कोजल्द नोटिस देगी पुलिस
 उम्र विवाद में फंसीं मेयर सीमा साहा को जोगसर थाना जमानत के लिए नोटिस देगा। उसके बाद मेयर के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया जाएगा। सिटी एसपी और सिटी डीएसपी की जांच रिपोर्ट में मेयर को जन्मतिथि में कूट रचना का दोषी पाया गया है। इस मामले में जन्म प्रमाणपत्र जारी करने वाले शाहकुंड प्रखंड के एक स्कूल की भूमिका की जांच चल रही है।

 एफआईआर तीन साल से पेंडिंग
 मेयर के खिलाफ जोगसर थाने में दर्ज एफआईआर तीन साल से पेंडिंग पड़ा था। छह महीने से आरोप के बिंदु पर अधिकारियों के बीच कई बार मंथन हुआ था। सदर एसडीओ की दो अलग-अलग रिपोर्ट को लेकर गहन मंथन चल रहा था। सिटी डीएसपी ने पहले सुपरविजन रिपोर्ट में माना कि जन्मतिथि में हेराफेरी की गई है। उसके बाद सिटी एसपी ने भी एसएसपी से मंतव्य लेकर डीएसपी की रिपोर्ट पर मुहर लगा दी। डीएसपी ने कहा कि यह मामला कूट रचना से जुड़ा है। इस मामले में सात साल से कम सजा का प्रावधान है। इसलिए दो-चार दिनों के अंदर मेयर को जोगसर थाने से नोटिस भेजा जाएगा।

इधर इस पूरे मामले पर मेय़र सीमा साहा का कहना है कि मुझे न्यायपालिका पर पूर भरोसा है और कानून का पूरा सम्मान करती हूं। इस मामले में मैं सहयोग के लिए तैयार हूं। कोर्ट का जो भी आदेश होगा उसे स्वीकार करूंगी। मुझे ईश्वर पर भी भरोसा है। पूजा-पाठ हमेशा करती रहती हूं।

Suggested News