बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, 24 घंटे में भारत में होगी मानसून की इंट्री, 50 डिग्री का तापमान झेल रहे लोगों को मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, 24 घंटे में भारत में होगी मानसून की इंट्री, 50 डिग्री का तापमान झेल रहे लोगों को मिलेगी राहत

DESK : देश  के कई राज्य हीटवेब से जूझ रहे है। राजधानी दिल्ली में आज तापमान 52 डिग्री को पार कर गया। यही स्थिति राजस्थान जैसे कुछ राज्यों में भी है। ऐसे में मौसम विभाग ने गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहतवाली खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भारत में मानसून दस्तक  दे सकती है। बताया जा रहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मॉनसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

तीन दिन पहले आ रहा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार सामान्य तौर पर केरल में मानसून एक जून को दस्तक देता है। लेकिन इस बार तीन दिन पहले ही मानसून के आने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार 30 मई को केरल में मॉनसून की दस्तक हो सकती है. इसके बाद राज्य में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी।

सामान्य तौर पर मानसून साउथ से उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेता है. इससे पहले 22 मई मॉनसून अंडमान निकोबार में दस्तक देता है। इस बार अंडमान में मॉनसून का आगमन सामान्य से 3 दिन पहले, 19 मई को हो गया है। 

इस साल होगी अच्छी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है और ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं, जो इस साल अच्छे मॉनसून के लिए अनुकूल है. इसी के चलते भारत में मॉनसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है. वहीं, ला नीना के साथ-साथ हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) स्थितियां भी इस साल अच्छे मॉनसून के लिए अनुकूल हो रही हैं।

भारत के राज्यों में इन तारीखों को हो सकती है मानसून की दस्तक

Suggested News